1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. VIDEO: हाफ पैंट-टीशर्ट में नंगे पांव, कान पकड़ मांगी माफी; अभिषेक बनर्जी के खास गुर्गे जहांगीर का बुरा हाल

VIDEO: हाफ पैंट-टीशर्ट में नंगे पांव, कान पकड़ मांगी माफी; अभिषेक बनर्जी के खास गुर्गे जहांगीर का बुरा हाल

पश्चिम बंगाल में सत्ता बदलने के बाद बहुत कुछ बदल गया है। जो नेता कभी आम आदमी को अपने आतंक से कुचल देते थे, आज हाथ जोड़कर माफी मांग रहे हैं। जो कभी हेकड़ी के साथ बंगाल में घूमते थे, आज वे लोगों से भागते घूम रहे हैं।

jahangir khan- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT कान पकड़कर माफी मांगता जहांगीर खान।

पश्चिम बंगाल में सत्ता बदलने के बाद ममता राज में हुए भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है। एजेंसियां एक-एक भ्रष्ट्र नेता पर शिकंजा कस रही है। बंगाल में कानून का राज कायम करने की कोशिश हो रही है। फलता में जहांगीर खान की पुलिस ने परेड कराई। उसे हाफ पैंट और टी शर्ट में नंगे पांव घुमाया। इस दौरान जहांगीर खान ने लोगों से कान पकड़कर माफी मांगी। चुनाव के बाद से फरार हुए जहांगीर खान को पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया था।

TMC नेता को निक्कर में फलता की सड़कों पर घुमाया

बंगाल में सरकार बदलने के बाद फलता पुष्पा झुका नहीं, घुटनों पर आ गया। TMC का नेता और फलता का डॉन जहांगीर खान आज बंगाल की सड़कों पर लोगों से हाथ जोड़कर, कान पकड़कर माफी मांग रहा है। 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार टीएमसी नेता जहांगीर खान के खिलाफ पुलिस सबूत जमा करने में लगी है। पुलिस उसे साउथ 24 परगना के अलग-अलग इलाको में लेकर जा रही है। रविवार को भी पुलिस जहांगीर को फलता इलाके में लेकर पहुंची। इस दौरान जहांगीर खान पुलिस ने जहांगीर खान की परेड निकाली।

अभिषेक बनर्जी का सबसे खास गुर्गा है जहांगीर खान

जहांगीर खान जो कभी लग्जरी गाड़ियों से घूमता था, आज फलता की सड़कों पर नंगे पांव, साधारण टीशर्ट और निक्कर में जनता से हाथ जोड़कर कान पकड़कर बार-बार माफी मांग रहा है। जहांगीर खान, ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी का सबसे खास गुर्गा है जिसके लिए चुनावों के दौरान अभिषेक बनर्जी ने गृहमंत्री अमित शाह तक को धमकी दे दी थी। लेकिन सत्ता बदलने के बाद अभिषेक का ये गुर्गा हाफ निक्कर में हाथ जोड़ता घूम रहा है।

देखें वीडियो-

जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद 11 जून को भी जहांगीर खान की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। कभी बड़ा रुतबा रखने वाले टीएमसी नेता को बंगाल पुलिस ने फलता की सड़कों पर हाफ पैंट में परेड कराई गई थी। 

जहांगीर की गिरफ्तारी, यूपी पुलिस की चर्चा क्यों?

वहीं, बता दें कि जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा का नाम फिर से चर्चा में आ गया, जिसमें जहांगीर खान ने कहा था अगर अजय पाल शर्मा सिंघम हैं, तो मैं पुष्पा हूं। दरअसल, फलता विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान आरोप लग रहे थे कि कुछ इलाकों में मतदाताओं पर दबाव बनाने और उन्हें प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। इसी के बाद अजय पाल शर्मा अपनी टीम के साथ जहांगीर खान के करीबियों के घर पहुंचे और स्पष्ट चेतावनी दी कि मतदान के दौरान किसी मतदाता को डराने-धमकाने या मतदान प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। 

क्यों बढ़ गईं जहांगीर खान की मुश्किल?

जहांगीर खान के खिलाफ फलता पुलिस स्टेशन में करीब सात FIR दर्ज हुई हैं जो चुनाव प्रक्रिया से भी जुड़ी हैं। इन मामलों की जांच के साथ ही बात कोर्ट तक पहुंच गई और जहांगीर खान को कुछ समय के लिए गिरफ्तारी से राहत मिली थी। क्योंकि कलकत्ता हाई कोर्ट ने उन्हें 18 मई को अंतरिम सुरक्षा प्रदान की थी। ये बस इसलिए दी गई थी कि वो  21 मई को हुए फलता विधानसभा क्षेत्र के री-पोल में हिस्सा ले सकें। बता दें कि फलता सीट पर दोबारा मतदान कराया गया था और इसके परिणाम 24 मई को घोषित किए गए थे। उस समय तक उन्हें सुरक्षा मिली थी, जो बाद में खत्म हो गई थी।

यह भी पढ़ें-

शिक्षक भर्ती घोटाला: ED ने अभिषेक बनर्जी को सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया, जानें क्या है पूरा मामला

जब सायोनी घोष से पूछा गया- बागी क्यों हो गईं, जवाब दिया- "सब पता चलेगा, मेरी आवाज आगे तक जाएगी"