केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने पर मुहर लगेगी और कल सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण होगा। शुभेंदु अधिकारी के डिप्टी सीएम कौन-कौन होंगे, इसके लिए जिन नामों की चर्चा है उसमें बंगाल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष, पूर्व केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक के अलावा फायरब्रांड नेता अग्निमित्रा पॉल, रुपा गांगुली और रत्ना देबनाथ का नाम भी आगे चल रहा है। दिलीप घोष बंगाल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष हैं। RSS का बैकग्राउंड, जमीनी पकड़, संगठन चलाने का तजुर्बा और खड़गपुर सदर से विधायक हैं।
34 महिलाओं को टिकट दिया, 23 जीतीं
शुभेंदु के दो डिप्टी में एक महिला हो सकती हैं क्योंकि बंगाल में इस बार आधी आबादी ने जमकर बीजेपी को आशीर्वाद दिया है। बीजेपी ने 34 महिलाओं को टिकट दिया था जिसमें 23 महिलाएं जीतकर विधानसभा पहुंची हैं यानि स्ट्राइक रेट 68 प्रतिशत का रहा है।
बीजेपी कोटे से जो 23 महिलाएं जीतकर विधानसभा पहुंची हैं उसमें सबसे पहला नाम अग्निमित्रा पॉल का है जो आसनसोल दक्षिण से जीती है। दूसरा नाम रूपा गांगुली का है जो सोनारपुर साउथ से जीती हैं। तीसरा नामा रत्ना देबनाथ का जो पानीहाटी सीट से जीती हैं। ये RG कर रेपकांड विक्टिम की मां भी हैं। ओसग्राम से कलिता माजी भी जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। इसके अलावा रेखा पात्रा, पूर्णिमा चक्रवर्ती, तपसी मंडल, चंदना बाउरी और शिखा चटर्जी का नाम भी शामिल है जो जीतकर विधानसभा पहुंची हैं।
रूपा गांगुली क्यों बन सकती हैं डिप्टी CM?
- बंगाल में बीजेपी का बड़ा महिला चेहरा
- शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों से जुड़ाव
- बंगाल में महिलाओं से जुड़े मुद्दे उठाए
- ममता के महिला वोट में सेंध लगाने में अहम रोल
- 2015-2017 तक बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष
- सोनारपुर साउथ से 35 हज़ार से ज्यादा मार्जिन से जीतीं
डिप्टी CM की रेस में अग्निमित्रा पॉल का नाम क्यों?
- बंगाल बीजेपी की फायरब्रांड और आक्रामक महिला फेस
- बंगाल में ममता बनर्जी के 'महिला फैक्टर' का काउंटर
- बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष रहीं
- फैशन डिजाइनिंग की दुनिया से सियासत में आईं
- बीजेपी की टॉप लीडरशिप का भरोसा जीता
- आसनसोल साउथ से TMC को 40,000 से ज्यादा वोटों से हराया
दलित चेहरों में ये नेता हैं डिप्टी CM के सबसे बड़े दावेदार
पश्चिम बंगाल में इस बार दलितों ने दिल खोलकर बीजेपी को वोट दिया है। बंगाल में 68 सीटें दलितों के लिए रिजर्व हैं जिसमें से बीजेपी को 51 सीटों पर जीत मिली है। जबकि टीएमसी सिर्फ 17 सीट ही जीत पाई है मतलब टीएमसी से तीन गुणा ज्यादा सीटें बीजेपी ने जीती है। दलित सीटों पर बीजेपी का स्ट्राइक रेट 75 प्रतिशत है।
दलित चेहरों में जो डिप्टी सीएम के सबसे बड़े दावेदार हैं उसमें बड़ा नाम निशिथ प्रमाणिक का है। निशिथ प्रमाणिक नॉर्थ बंगाल में बीजेपी के दलित चेहरा हैं। वह राजवंशी समाज से आते हैं और केंद्र में मंत्री रह चुके है। अमित शाह के मंत्रालय में गृह राज्य मंत्री रहे हैं।
यह भी पढ़ें-
शुभेंदु अधिकारी: ममता के पूर्व राइट हैंड, अविवाहित ‘हिंदू हृदय सम्राट’ जो संभालने जा रहे बंगाल की सत्ता
बंगाल में भाजपा ने TMC को कहां-कहां पछाड़ा? 2024 लोकसभा चुनाव के बाद कितनी बढ़त मिली, यहां समझें आंकड़ा