1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. ''जब तक मैं हूं, कोई भी बंगाली डिटेंशन कैंप या बांग्लादेश नहीं जाएगा'', मालदा में CM ममता बनर्जी ने भरी हुंकार

''जब तक मैं हूं, कोई भी बंगाली डिटेंशन कैंप या बांग्लादेश नहीं जाएगा'', मालदा में CM ममता बनर्जी ने भरी हुंकार

SIR In West Bengal: पश्चिम बंगाल में चल रहे SIR के बीच ममता बनर्जी ने भरोसा दिलाया है कि उनके रहते कोई भी बंगाली डिटेंशन कैंप में नहीं जाएगा। ममता ने इसके साथ ही बीजेपी पर भी जुबानी हमला बोला।

Mamata Banerjee on sir- India TV Hindi
Image Source : PTI सीएम ममता बनर्जी ने SIR पर केंद्र सरकार को घेरा।

मालदा: पश्चिम बंगाल में तेजी से SIR चल रहा है और इस बीच सीएम ममता बनर्जी ने मालदा में इसके विरोध में रैली की। इस रैली में ममता बनर्जी ने SIR पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि जब तक मैं यहां हूं, एक भी बंगाली को ना तो डिटेंशन कैंप में जाएगा और ना ही उसे बांग्लादेश भेजा जाएगा। इस दौरान, ममता बनर्जी ने हिंदुत्व का मुद्दा भी उठाया और बोलीं कि बीजेपी से हिंदुत्व सीखने की जरूरत नहीं है। इस खबर में पढ़ें कि ममता बनर्जी ने SIR और बीजेपी को लेकर क्या-क्या कहा।

ममता बनर्जी ने उठाया सुनाली खातून का मुद्दा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मालदा की रैली में सुनाली खातून को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि सुनाली खातून को बांग्लादेशी बताकर बॉर्डर पार कर भेज दिया गया था क्योंकि वह बांग्ला भाषा में बोलती है। जान लें कि ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट की तरफ से सुनाली खातून को भारत लौटने की इजाजत दिए जाने के बाद केंद्र की NDA सरकार पर हमला बोला। 

सीएम ममता ने अमित शाह पर साधा निशाना

अपने संबोधन में सीएम ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। पश्चिम बंगाल में उससे पहले SIR करवाने की साजिश के पीछे गृहमंत्री अमित शाह का हाथ है। CM ममता बनर्जी ने ये भी कहा, ''पश्चिम बंगाल में एसआईआर शुरू करवाकर बीजेपी ने खुद अपनी कब्र खोद ली है।''

कब तक भर सकते हैं SIR का फॉर्म?

बता दें कि इस समय पश्चिम बंगाल सहित 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR की प्रक्रिया चल रही है, जिसका मकसद वोटर लिस्ट से फर्जी मतदाताओं को हटाना है। किसी मतदाता का SIR फॉर्म भरने से रह ना जाए, इसके लिए फॉर्म सबमिट करने की आखिरी तारीख को भी 4 दिसंबर, 2025 से बढ़ाकर 11 दिसंबर, 2025 कर दिया गया है। हाल में बिहार चुनाव से पहले वहां SIR हुआ था और इस दौरान वोटर लिस्ट से 47 लाख फर्जी वोटर्स को हटाया गया था।

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

विकलांग के बजाय “दिव्यांग” कहे जाने से क्या बदल पाई जिंदगी? सुनिए सामाजिक बदलाव की कहानी वर्ल्ड चैंपियंस की जुबानी

EXCLUSIVE: ग्लोबल प्रेशर के बावजूद दशकों से कैसे टिकी है भारत-रूस की दोस्ती? एक्सपर्ट ने समझाया एक-एक पहलू