1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में लेक्चर देंगी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी! जानें कब जाएंगी लंदन

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में लेक्चर देंगी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी! जानें कब जाएंगी लंदन

ममता बनर्जी इसी माह में ही लंदन जा सकती है और वहां की प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में लेक्चर भी दे सकती हैं।

ममता बनर्जी- India TV Hindi
Image Source : ANI ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की तेज तर्रार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लंदन का दौरा कर सकती है। यह दौरा उन्हें आक्सफॉर्ड यूनिवर्सिटी के लिए होगा, जहां वह लेक्चर देने जा सकती है। यह जानकारी एक सरकारी अधिकारी के जरिए सामने आ रही है। ममता को यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर जॉनथन मिची ने नवंबर 2023 में हुए बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट के दौरान ही बुलावा दिया था।

कब होगा लेक्चर?

अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है, वे मार्च में ही यूनिवर्सिटी में जा सकती है। अधिकारी ने तारीख बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बनर्जी 21 मार्च को लंदन के लिए रवाना हो सकती हैं और यूनिवर्सिटी में 27 मार्च को उनका लेक्चर आयोजित होना है। ममता बर्नजी की फ्लाइट दुबई से होते हुए लंदन पहुंचेगी।

बिजनेसमैन के साथ हो सकती है मीटिंग भी

उन्होंने आगे कहा कि लंदन में पहुंचने के बाद ममता बनर्जी 25 मार्च को लंदन के बिजनेसमैन के साथ मीटिंग करेंगी। उसके बाद 29 मार्च को लंदन से मुख्यमंत्री भारत के लिए रवाना होंगी। बता दें कि सीएम की यह ब्रिटेन यात्रा दूसरी बार होगी, इससे पहले ममता बनर्जी 2017 में एशिया स्कॉटलैंज इंस्टीट्यूट और एडिनबर्ग चैंबर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से स्टॉटिश डेवलपमेंट इंटरनेशल द्वारा एडिनबर्ग में आयोजित एक बिजनेस मीट में शामिल हुईं थीं।

ममता बनर्जी 2023 के सितंबर में राज्य में निवेश लाने के लिए स्पेन दौरे पर भी गई थीं। वहां से उन्होंने दुबई में राज्य सरकार द्वारा आयोजित एक अन्य व्यापार सम्मेलन में भी भाग लिया था।

ये भी पढ़ें:

कोलकाता: बेटे की हत्या कर शव के साथ पति पत्नी ने लगा ली फांसी, वजह जानकर रूह कांप जाएगी
आर जी कर मामले में 11 पुलिसकर्मियों से होगी पूछताछ, पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर CBI ने बुलाया