1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कोलकाता: बेटे की हत्या कर शव के साथ पति पत्नी ने लगा ली फांसी, वजह जानकर रूह कांप जाएगी

कोलकाता: बेटे की हत्या कर शव के साथ पति पत्नी ने लगा ली फांसी, वजह जानकर रूह कांप जाएगी

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Mar 04, 2025 04:12 pm IST,  Updated : Mar 04, 2025 05:07 pm IST

साउथ कोलकाता में पति ने बच्चे के साथ गले में फांसी का फंदा लगाकर जान दी तो वहीं पास में ही पत्नी का शव भी फंदे से झूलता मिला। सुसाइड की वजह हैरान करने वाली है।

कोलकाता में ट्रिपल मर्डर से सनसनी- India TV Hindi
कोलकाता में ट्रिपल मर्डर से सनसनी

कोलकाता: साउथ कोलकाता में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से सनसनी फैल गई है। जहां परिवार के मुखिया ने अपने बच्चे को फांसी पर लटकाया और साथ में खुद भी लटक गया तो वहीं दूसरी तरफ उसकी पत्नी ने भी पास में ही फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक 40 साल का सोमनाथ राय, उसकी पत्नी 35 साल की सुमित्रा राय, दोनों ने अपने ढाई साल के बेटे के साथ आत्महत्या कर ली है। प्राइमरी रिपोर्ट के अनुसार दंपति ने पहले ढाई साल के बेटे की हत्या की और फिर उसकी हत्या करने के बाद खुद भी फांसी से झूल गए।

सबसे पहले सोमनाथ ने अपने ढाई साल के बेटे को फांसी लगा दी फिर उसके शव के साथ खुद को बांध लिया। दोनों को फांसी के फंदे से झूलता देखकर 40 साल के सोमनाथ रॉय की पत्नी 35 वर्षीय सुमित्रा रॉय ने भी गले में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना साउथ कोलकाता के कसबा इलाका के काहलतू की है। घटना की वजह भी सामने आई है।

दंपत्ति ने क्यों उठाया ये कदम?

सुमित्रा के परिजनों का दावा है कि संपत्ति के विवाद के कारण ही माता-पिता ने बच्चे के साथ आत्महत्या कर ली है। दोनों ने घर की दीवार पर सुसाइड नोट लिखा जिसमें इस बात का जिक्र किया गया है। सुसाइड नोट में संपत्ति से जुड़ी समस्याओं का जिक्र किया गया है। कोलकाता पुलिस ने एक्शन लेते हुए सोमनाथ के चाचा, चाची और मासी को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके साथ उसका संपत्ति विवाद था। 

पारिवारिक विवाद ने ले ली तीन लोगों की जान

40 वर्षीय सोमनाथ राय पेशे से ऑटो चालक था और कई दिनों से संपत्ति को लेकर परिवार में हुए विवाद के कारण परेशान थे। सोमनाथ सुमित्रा ने इस विवाद से परेशान होने के बाद ही ये घातक कदम उठाया और एकसाथ अपनी जान दे दी। घर की दीवार पर लिखे सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने सोमनाथ रॉय के चाचा प्रदीप घोषाल, चाची नीलिमा घोषाल और मौसी खुकुमनी घोषाल को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

(पश्चिम बंगाल से ओंकार की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।