पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बिधाननगर नगर निगम के वार्ड नंबर 31 के नगर पार्षद और निगम के पूर्व चेयरमैन सब्यसाची दत्ता को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया गया है। बिधाननगर नॉर्थ पुलिस स्टेशन ने TMC नेता को करोड़ों रुपये की जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया है। पूर्व तृणमूल कांग्रेस विधायक को सोमवार देर रात राजारहाट में 211 रोड के पास रायगाची इलाके में से गिरफ्तार किया गया। वह विधानसभा चुनाव में बारासात सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार थे। सब्यसाची दत्ता को बिधाननगर कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें देखकर उनके ऊपर अंडे और टमाटर फेंके गए।
TMC छोड़कर BJP में गए थे, 2021 में वापस लौटे
सब्यसाची दत्ता तृणमूल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे, लेकिन 2021 में टीएमसी के जीत के बाद वह वापस तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
इससे पहले TMC नेता अभिजीत पोले उर्फ छोटू को भी स्थानीय दुकानदारों से कथित तौर पर रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बताया जाता है कि वह TMC नेता सब्यसाची दत्ता के करीबी हैं।
Image Source : india tvसब्यसाची दत्ता
जबरन वसूली, डराने-धमकाने को लेकर कई TMC नेता गिरफ्तार
बता दें कि मई 2026 में पूरे राज्य में कई TMC नेताओं को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें पार्षद, पंचायत प्रमुख और स्थानीय पदाधिकारी शामिल हैं। उन पर जबरन वसूली, डराने-धमकाने, मारपीट और अनैतिक तस्करी जैसे आरोप हैं। 2021 में चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े मामलों में, जिन्हें हाल ही में फिर से खोला गया है, हुगली जिले में भी कई गिरफ्तारियां हुई थीं। बिधाननगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के वार्ड 26 के TMC पार्षद सुशोवन मंडल, जिन्हें माइकल के नाम से भी जाना जाता है, को भी रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इलाके के कई दुकानदारों ने उनके खिलाफ बागुइआटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।
यह भी पढ़ें-
उत्तर दमदम नगरपालिका के 35 पार्षदों में से 21 ने दिया इस्तीफा, चेयरमैन ने भी किया रिजाइन
ममता बनर्जी की TMC टूटी: काकोली घोष का दावा- '20 सांसद हमारे साथ, NDA का समर्थन करेंगे'