1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. काली पूजा से एक दिन पहले बड़ा हादसा, अग्निकांड में लाखों का भव्य पंडाल जलकर राख हो गया

काली पूजा से एक दिन पहले बड़ा हादसा, अग्निकांड में लाखों का भव्य पंडाल जलकर राख हो गया

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के यशोड़ा गांव में काली पूजा (श्यामा पूजा) से ठीक पहले चतुर्दशी की शाम को एक भीषण अग्निकांड में पूजा पंडाल जलकर खाक हो गया। उद्घाटन से ठीक पहले आग लगने से लाखों रुपये का पंडाल और साजो-सामान जल गया है।

भव्य पंडाल जलकर राख।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT भव्य पंडाल जलकर राख।

पूर्व मेदिनीपुर: पश्चिम बंगाल में काली पूजा (श्यामा पूजा) की तैयारी हो रही है और पूरा राज्य दीवाली के त्योहार की रोशनी में डूबा हुआ है। गांव से लेकर शहर तक आखिरी मिनट की तैयारियां जोरों पर हैं। कोलकाता में कई पंडालों का उद्घाटन पहले ही हो चुका है और जिलों में भी भव्य, बड़े बजट वाले पूजा समारोह देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है। इस बीच पूर्व मेदिनीपुर जिले के पांशकुड़ा में आग लगने से रोशनी के त्योहार ने दुखद मोड़ ले लिया।

काली पूजा से ठीक एक दिन पहले शनिवार शाम को एक बड़े बजट का पूजा पंडाल आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गया। यह सनसनीखेज घटना पूर्व मेदिनीपुर जिले के पांशकुड़ा थाना क्षेत्र के यशोड़ा गांव में घटी।

Image Source : reporter inputहादसे से पहले भव्य पंडाल की तस्वीर।

आग लगने की वजह क्या?

जानकारी के अनुसार, यशोड़ा कालीबाजार व्यवसायी समिति एवं ग्रामवासियों की ओर से भव्य काली पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया था। शनिवार शाम करीब 5 बजे अचानक पंडाल में आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बिजली के शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Image Source : reporter inputपूजा पंडाल देखते ही देखते जलकर खाक।

भव्य पूजा पंडाल और साजो-सामान जल गया

उद्घाटन से ठीक पहले आग लगने से लाखों रुपये का पंडाल और साजो-सामान जल गया है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की बड़ी खबर नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और पांशकुड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, दमकल की टीम के पहुंचने से पहले ही आग ने पूरे पंडाल को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते भव्य पूजा पंडाल पूरी तरह जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब राख हो चुका था।

पूजा आयोजक और स्थानीय ग्रामीणों निराश

काली पूजा से ठीक पहले हुई इस घटना से पूजा आयोजकों और स्थानीय ग्रामीणों में निराशा का माहौल है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। 

अग्निकांड का वीडियो आया सामने-

वहीं, आपको बता दें कि इस घटना से दो दिन पहले पश्चिम बंगाल के कालिम्पोंग के चालता फॉरेस्ट में भीषण आग लग गई थी। आग की चपेट में आकर कई छोटे-बड़े पेड़ जल गए। 

(रिपोर्ट- रंजन माइती)

यह भी पढ़ें-

मुंबई के हाईराइज टावर में भीषण आग का तांडव, 23वीं मंजिल से उठती लपटों का VIDEO वायरल

पटियाला में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; सामान छोड़कर कई यात्री ट्रेन से कूदे