A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कोलकाता के खाद्य भवन में बड़ा हादसा, 5वीं मंजिल से गिरे बड़े सरकारी अधिकारी; अस्पताल में एडमिट

कोलकाता के खाद्य भवन में बड़ा हादसा, 5वीं मंजिल से गिरे बड़े सरकारी अधिकारी; अस्पताल में एडमिट

कोलकाता के खाद्य भवन में एक बड़ा हादसा हो गया। बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से एक बड़े सरकारी अधिकारी इंद्रदेव भट्टाचार्य नीचे गिर गए। जब वह चौथी मंजिल पर स्थित अपने ऑफिस से पांचवीं मंजिल पर जा रहे थे, तभी ये हादसा हुआ।

खाद्य भवन की बिल्डिंग- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT खाद्य भवन की बिल्डिंग

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित सरकारी कार्यालय खाद्य भवन से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। खाद्य भवन के एक बड़े सरकारी अधिकारी इंद्रदेव भट्टाचार्य बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से गिर गए।

इंद्रदेव भट्टाचार्य, एग्रीकल्चरल मार्केटिंग डिपार्टमेंट के ज्वॉइंट सेक्रेटरी हैं। इमारत की पांचवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में वह नीचे गिर गए। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए SSKM अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

शुरुआती जानकारी के अनुसार, संयुक्त सचिव इंद्रदेव भट्टाचार्य खाद्य भवन की चौथी मंजिल पर स्थित अपने कार्यालय से पांचवीं मंजिल पर फाइनेंस डिपार्टमेंट में जा रहे थे। तभी वह अचानक सीढ़ियों से गिरकर पहली मंजिल पर आ गए।

भारी ऊंचाई से गिरने के कारण उन्हें बेहद गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद इमारत में हड़कंप मच गया और सहकर्मियों व सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत एसएसकेएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

घटना की सूचना मिलते ही न्यू मार्केट थाने की पुलिस तुरंत खाद्य भवन पहुंची। हादसे की गंभीरता को देखते हुए कोलकाता पुलिस की साइंटिफिक विंग के फोटोग्राफर भी मौके पर पहुंचे।

कोलकाता एयरपोर्ट पर लिफ्ट गिरने से मजदूर घायल

एक अन्य खबर में, 26 मई को कोलकाता एयरपोर्ट पर एक लिफ्ट के अचानक गिर जाने से तीन मजदूर मामूली रूप से घायल हो गए। एयरपोर्ट पर लिफ्ट संख्या-34 की मरम्मत का काम चल रहा था। मरम्मत के दौरान ही अचानक लिफ्ट का संतुलन बिगड़ गया और वह झटके के साथ नीचे गिर गई। हादसे के वक्त लिफ्ट के पास और उसके भीतर काम कर रहे तीन श्रमिक इसकी चपेट में आ गए।

ये भी पढ़ें-

अखिलेश यादव के जुड़वां बच्चों के बर्थडे पर सामने आई उनकी नई तस्वीर, रिंकू सिंह की मंगेतर के साथ आए नजर

बच्चा नहीं होने पर पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, कमरे में बंद कर भूखा रखा; CCTV फुटेज आया सामने