1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बच्चा नहीं होने पर पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, कमरे में बंद कर भूखा रखा; CCTV फुटेज आया सामने

बच्चा नहीं होने पर पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, कमरे में बंद कर भूखा रखा; CCTV फुटेज आया सामने

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 01, 2026 04:50 pm IST,  Updated : Jun 01, 2026 04:52 pm IST

महिला ने अपने पति को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उसका पति अक्सर शराब पीकर गाड़ी चलाता है, जिससे पहले भी एक बड़ा हादसा हो चुका है।

मारपीट का सीसीटीवी फुजेट- India TV Hindi
मारपीट का सीसीटीवी फुजेट Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़ कोतवाली क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को शादी के 12 साल बाद भी बच्चा नहीं होने पर उसके ससुराल वालों द्वारा अमानवीय यातनाएं दी गईं। पीड़िता का आरोप है कि उसे कई दिनों तक एक कमरे में बंधक बनाकर भूखा-प्यासा रखा गया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने अब पुलिस का दरवाजा खटखटाया है।

घर में लगे CCTV में कैद हुई मारपीट

मारपीट का सीसीटीवी फुजेट भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो घर में ही लगे सीसीटीवी कैमरे का है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि महिला का पति उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर रहा है, जबकि घर में मौजूद अन्य लोग बीच-बचाव करने के बजाय मूकदर्शक बने तमाशा देख रहे हैं।

12 वर्षों से किया जा रहा प्रताड़ित: पीड़िता 

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग पिछले 12 वर्षों से उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं और इस बार उसे जान से मारने का भी प्रयास किया गया। पीड़ित महिला ने अपने माता-पिता के साथ मीडिया के सामने आकर अपनी आपबीती सुनाई। उसने रोते हुए बताया कि बच्चा नहीं होने के कारण उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता है और उसके ससुराल वाले उसे और उसके मायके वालों को जान से मारने की धमकी देते हैं। 

पीड़िता ने यह भी बताया कि उसका पति अक्सर शराब पीकर गाड़ी चलाता था, जिससे पहले एक बड़ा हादसा भी हो चुका है। फिलहाल, इस गंभीर मामले को लेकर पीड़िता ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और अपने लिए न्याय व सुरक्षा की मांग की है।

(रिपोर्ट- निशांक शर्मा)

ये भी पढ़ें-

लखनऊ: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, मर्डर के लिए हायर किए थे शूटर; किए कई खुलासे

MP: तीन बेटियों को जहर पिलाकर मां ने खुद भी किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।