1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. 'ओवैसी ने दी थी बुलडोजर की धमकी', आगा सैयद राहला महदी के दावे पर महुआ मोइत्रा ने लगाई मुहर- 'डरपोक निकले यूसुफ पठान'

'ओवैसी ने दी थी बुलडोजर की धमकी', आगा सैयद राहला महदी के दावे पर महुआ मोइत्रा ने लगाई मुहर- 'डरपोक निकले यूसुफ पठान'

यूसुफ पठान इस समय सियासी सुर्खियों के केंद्र में हैं। क्रिकेटर से सांसद बने युसूफ के बगावती तेवर के बाद टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने उनके खिलाफ मुहीम छेड़ दी है, जिसमें श्रीनगर सांसद भी जुड़ गए और बड़ा खुलासा कर दिया है।

TMC, mahua moitra, yusuf pathan, owaisi, mehdi- India TV Hindi
Image Source : PTI महुआ मोइत्रा, यूसुफ पठान, असदुद्दीन ओवैसी और आगा सैयद राहला महदी।

टीएमसी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़कर जीतने वाले यूसुफ पठान ने साल 2024 में कांग्रेस के कद्दावर नेता अधीरंजन चौधरी को कड़ी शिकस्त दी थी, लेकिन बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बाद ये बाघी खेमे में शामिल हो गए हैं और ममता बनर्जी के खिलाफ बगावत छेड़ दी। जैसे ही यूसुफ का ये फैसला सामने आया महुआ मोइत्रा ने उनके खिलाफ बोलना शुरू किया और अब इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है, ये नाम श्रीनगर से जेकेएनसी सांसद अजा सैयद राहला महदी का है, जिन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि यूसुफ यूं ही नहीं पार्टी बदल रहे, बल्कि उन पर काफी प्रेशर बिल्ड किया गया। उन्होंने ये भी दावा किया कि लोकसभा में मिली धमकी के बाद वो काफी डरे हुए थे और उन्होंने इसी के चलते बगावती तेवर अपनाए हैं। श्रीनगर सांसद ने संसद में हुई पूरी घटना का जिक्र भी किया। महुआ मोइत्रा ने अजा सैयद राहला महदी की बात पर अपना रिएक्शन साझा करते हुए इन दावों को सही ठहराया है।

यूसुफ को मिली थी धमकी

यूसुफ पठान के बारे में विस्फोटक खुलासे करते हुए श्रीनगर से जेकेएनसी सांसद अजा सैयद राहला महदी ने कहा, 'पार्लियामेंट के पिछले विंटर सेशन में पूरा अपोजिशन SIR और हाउस के दूसरे मुद्दों के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहा था। हमेशा की तरह ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के MP वेल में थे और बिना डरे प्रोटेस्ट कर रहे थे। मैं वहीं था और मैंने एक जाने-माने मुस्लिम MP जो TMC से नहीं थे को यूसुफ पठान पर चिल्लाते हुए और उन्हें प्रोटेस्ट से हटने के लिए कहते हुए सुना। यूसुफ सच में हट गए और अपनी सीट पर वापस आ गए। मैंने यूसुफ के चेहरे पर बदलाव देखा, वह लगभग कांप रहे थे।'

महुआ ने दिया था यूसुफ का साथ 

इसी कड़ी में आगे बताते हुए सांसद अजा सैयद राहला महदी ने बताया कि यूसुफ को धमकी मिली है और उन्हें संसद में ही कहा गया कि गजरात में उनका घर बुलडोजर से गिरा दिया जाएगा। ये भी दावा किया कि उन्होंने ये सारी बात महुआ मोइत्रा को बताई थी। इसी कड़ी में वो आगे लिखते हैं- 

उस MP के जाने के बाद मैं यूसुफ के पास गया और उनसे पूछा कि क्या हुआ? वह डरे हुए क्यों लग रहे थे? यूसुफ ने मुझे बताया कि उस आदमी ने उससे कहा कि उसे BJP के खिलाफ प्रोटेस्ट नहीं करना चाहिए और कहा, टतुम्हें क्या हो गया है? तुम BJP के खिलाफ प्रोटेस्ट क्यों कर रहे हो? खुद को दुश्मन क्यों बना रहे हो। वे गुजरात में तुम्हारे घर पर बुलडोजर चला देंगे।' इसी बीच महुआ मोइत्रा आईं और मुझसे पूछा कि क्या हुआ था। मैंने उनसे कहा कि यूसुफ डरा हुआ है क्योंकि उस आदमी ने यूसुफ से कहा था कि BJP गुजरात में उसके घर पर बुलडोजर चला देगी। महुआ को गुस्सा आ गया और उसने यूसुफ से कहा कि उस आदमी की बात मत सुनो, हम तुम्हारे साथ हैं, हम एक हैं और कोई भी तुम्हें या तुम्हारे परिवार को छूने की हिम्मत नहीं करेगा। महुआ मोइत्रा और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के लिए दुख होता है। तुमने उनका साथ दिया था, लेकिन उसने और उसके जैसों ने तुम्हारी पीठ में छुरा घोंपा।

महुआ मोइत्रा का रिएक्शन

इसी कड़ी में महुआ मोइत्रा ने भी जवाब दिया और इस घटना को सच बताया। उन्होंने एक्स पर लिखा है- 

हां सर, असदुद्दीन ओवैसी ही थे जो यूसुफ पठान को चेतावनी दे रहे थे, याद है। कितने अफसोस की बात है कि मैंने एक ऐसे गद्दार के लिए लड़ाई लड़ी जिसमें न हिम्मत थी और न ही रीढ़। वह कमेंट्री करने में बेहतर था! कितना डरा हुआ फट्टू है…

यूसुफ की जमीन का मामला

बता दें, यूसुफ पठान गुजरात के वडोदरा से आते हैं। उनका पूरा परिवार वहीं रहता है। हाल ही में उनके द्वारा जमीन कब्जा करने का कथित मामला सुर्खियों में आया था। माना जा रहा है कि इस जमीन पर संभावित बुलडोजर एक्शन की धमीक यूसुफ की दी गई थी। इसी के चलते उन्हें मुखर होने से रोका जा रहा था और अब उन्होंने टीएमसी का दामन छोड़ दिया है। फिलहाल अभी तक यूसुफ की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

क्या है बंगाल में राजनीतिक स्थिति

बात करें, बंगला में गहराते राजनीतिक संकट की तो तृणमूल कांग्रेस के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। तृणमूल के बाघी सांसद नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया में विलय की घोषणा कर चुके हैं। ये पार्टी लंबे वक्त से सुर्खियों से बाहर रही थी। बाघी विधायकों ने ओम बिड़ला से मुलाकात की और अर्जी दी कि सदन में उनके बैठने के लिए अलग इंतजाम किए जाएं। TMC नेता अभिषेक बनर्जी की मांग है कि लोकसभा अध्यक्ष बाघी विधायकों की मांग को खारिज करें और इस गुट को कोई मान्यता न दें, जबति बाघी गुट के सुदीप बंदोपाध्याय का कहना है कि वो अदालत का रुख करेंगे और TMC के पार्टी चिह्न पर अपना दावा पेश करेंगे।

ये भी पढ़ें:  सुलह की चर्चाओं के बीच विजय-संगीता तलाक मामले में नया मोड़, सता रहा घर खोने का डर, कोर्ट में रखी बड़ी डिमांड