1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. '15 दिन में लौटो, नहीं तो...', ममता बनर्जी ने बागी सांसदों-विधायकों को दिया अल्टीमेटम

'15 दिन में लौटो, नहीं तो...', ममता बनर्जी ने बागी सांसदों-विधायकों को दिया अल्टीमेटम

नंदीग्राम हो या रेजिनगर, ममता बनर्जी उपचुनाव के प्रचार में नजर नहीं आईं। लेकिन उन्होंने अपनी पार्टी छोड़कर गए बागी सांसदों और विधायकों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि जो नेता वापस आना चाहते हैं, उन्हें 15 दिनों के अंदर लौट आना होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री...- India TV Hindi
Image Source : PTI पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी छोड़कर जाने वाले बागी विधायकों और सांसदों को वापस लौटने के लिए 15 दिन की समय-सीमा दी है। ममता ने उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा में हुई एक रैली के दौरान मोबाइल फोन के माध्यम से यह बयान दिया। दरअसल, रविवार को उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर में हुई ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की मीटिंग में कल्याण बनर्जी ने ममता बनर्जी को फोन पर माइक से जोड़ दिया।

15 दिन में लौटो वरना पार्टी से हमेशा के लिए बाहर!

इस दौरान ममता ने बागी नेताओं को ‘बेईमान’, ‘बिस्वासघाती’ और ‘गद्दार’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नेताओं को पैसे देकर खरीदा गया है। ममता ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जिन्हें उन्होंने मेहनत से जिताया था, उन्हें माफ न करें। नंदीग्राम और रेजिनगर उपचुनाव के प्रचार में ममता खुद नहीं पहुंचीं, लेकिन फोन पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर बागियों को अंतिम मौका दिया है।

'पैसे से खरीदे गए गद्दार'

इस्लामपुर मीटिंग में मौजूद कार्यकर्ताओं से बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, “जिन्हें आपने मेहनत से जिताया है, उन्हें पैसे से खरीदा गया है, वे बेईमान हैं, वे विश्वास घातक हैं, गद्दार हैं। उन्हें माफ मत करना।” इसके बाद ममता कहती सुनाई देती हैं, “मैं उन लोगों से कहूंगी जो अभी भी वापस आना चाहते हैं, उन्हें 15 दिनों के अंदर वापस आना होगा। अगर वे नहीं आ सकते, तो कोई जरूरत नहीं है, हम हमारे हिसाब से कर लेंगे। 1998 में सिर्फ़ 2 MP थे, वो भी Ex MP। चुनाव भी घोषित हो चुके थे। अगर हम उस जगह से अगर वापस आ सकते हैं तो याद रखना कि आज भी हमारे साथ 15 MP हैं। लोगों के साथ रहिए।”

'TMC के बिना इंडिया गठबंधन मजबूत नहीं'

आगे ममता ने कहा, तृणमूल कांग्रेस के बिना INDIA गठबंधन मजबूत नहीं हो सकता। इसलिए अगर हमें बीजेपी से लड़ना है, तो तृणमूल कांग्रेस को मजबूत करें, हमें मजबूत करें। बैठक में कल्याण बनर्जी के अलावा, इताहार के MLA मोशर्रफ हुसैन भी मौजूद थे। 

उधर, पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि 2021 में चुनाव के दौरान ममता बनर्जी ने पैर टूटने का नाटक किया था। सीएम ने कहा कि इसकी जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें-

बंगाल में 6 महीने में UCC होगा लागू! सीएम शुभेंदु बोले- लव और लैंड जिहाद के खिलाफ आएगा कानून