A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. आरजी कर मेडिकल कॉलेज की लिफ्ट में फंसकर मरीज की मौत, ड्यूटी से गायब था लिफ्टमैन

आरजी कर मेडिकल कॉलेज की लिफ्ट में फंसकर मरीज की मौत, ड्यूटी से गायब था लिफ्टमैन

मृतक अपना इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचा था। उसका परिवार भी साथ था। सुबह के समय सभी लोग लिफ्ट में फंस गए। इसी दौरान मरीज को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई।

trauma Centre- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT आरजीकर मेडिकल कॉलेज में मरीज की मौत

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी कर अस्पताल की लिफ्ट में फंसकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय अरूप बनर्जी के रूप में हुई है। वह अपना इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। सुबह के समय वह लिफ्ट से अस्पताल की ऊपरी मंजिल में जा रहे थे। इसी दौरान लिफ्ट फंस गई और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, उनकी मौत हो चुकी थी।

मृतक अरूप दमदम के रहने वाले थे। आरजी कर मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर सेंटर की लिफ्ट में फंसने से उनकी मौत हुई है। वह शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे लिफ्ट में इलाज के लिए पांचवीं मंजिल पर जा रहे थे। उनके साथ उनके बेटे और पत्नी भी थे। तभी लिफ्ट फंस गई। वहीं उस आदमी को हार्ट अटैक आ गया। जब उसे लिफ्ट से निकालकर इमरजेंसी रूम में ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उस व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। 

लिफ्टमैन गिरफ्तार

घटना के समय लिफ्ट में कोई लिफ्ट मैन नहीं था। लिफ्ट मैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। सवाल उठ रहे हैं कि अस्पताल में यह मैकेनिकल खराबी कैसे हुई! आरजी कर अस्पताल अगस्त 2024 में महिला डॉक्टर के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद से लगातार चर्चा में रहा है। अब लिफ्ट में खराबी के कारण एक मरीज की मौत हुई है। पिछले डेढ़ साल में यह अस्पताल लगातार जांच के दायरे में रहा है। कई लोगों पर कार्रवाई भी हुई है। हालांकि, अभी भी इस अस्पताल की व्यवस्थाएं पूरी तरह से ठीक नहीं हुई हैं। चुनाव के दौरान अस्पताल में हुई यह घटना राजनीति पर भी असर डाल सकती है।

यह भी पढ़ें-

West Bengal Polls: भवानीपुर में मचेगा सियासी संग्राम, ममता-सुवेंदु को टक्कर देंगे श्रीजीब बिस्वास, लेफ्ट ने जारी की कैंडिडेट्स की लिस्ट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, किया गया फेरबदल, देखें पूरी लिस्ट