1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. West Bengal Polls: भवानीपुर में मचेगा सियासी संग्राम, ममता-सुवेंदु को टक्कर देंगे श्रीजीब बिस्वास, लेफ्ट ने जारी की कैंडिडेट्स की लिस्ट

West Bengal Polls: भवानीपुर में मचेगा सियासी संग्राम, ममता-सुवेंदु को टक्कर देंगे श्रीजीब बिस्वास, लेफ्ट ने जारी की कैंडिडेट्स की लिस्ट

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Mar 19, 2026 07:21 pm IST,  Updated : Mar 19, 2026 07:21 pm IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस ने अपने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। अब लेफ्ट फ्रंट ने लिस्ट जारी की है जिसमें भवानीपुर से ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी को टक्कर देने के लिए श्रीजीब बिस्वास को चुनाव मैदान में उतारा है।

लेफ्ट फ्रंट ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट- India TV Hindi
लेफ्ट फ्रंट ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक पार्टियां अपने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही हैं। भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है, उससे पहले तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। भाजपा और टीएमसी के बाद अब लेफ्ट फ्रंट ने दूसरे फेज में कैंडिडेट्स की लिस्ट अनाउंस कर दी है। पहले फेज में लेफ्ट फ्रंट ने 192 सीटों के लिए कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया था। बाद में CPIML लिबरेशन ने अब 10 सीटों के लिए अपने कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा की है। लेफ्ट ने गुरुवार को दूसरे फेज के चुनाव के लिए कैंडिडेट्स अनाउंस किए हैं। दूसरे फेज में 32 उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं। 

भवानीपुर सीट पर मचेगा सियासी संग्राम

 
इस बार के विधानसभा चुनाव  में भवनीपुर विधानसभा सीट पर सियासी संग्राम देखने को मिलेगा। एक तरफ जहां इस सीट से तृणमूल कांग्रेस नेता और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं तो वहीं भवानीपुर विधानसभा से भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को चुनाव मैदान में उतारा है। ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी को टक्कर देने के लिए लेफ्ट ने अपने उम्मीदवार श्रीजीब बिस्वास को कैंडिडेट बनाया है। वहीं लेफ्ट ने भाजपा के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी को चुनौती देने के लिए नंदीग्राम सीट से शांति गिरी को कैंडिडेट बनाया है। वहीं लेफ्ट ने टॉलीगंज सीट से पार्थ प्रतिम बिस्वास को चुनाव मैदान में उतारा है।

देखें लेफ्ट की पूरी लिस्ट


 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।