1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, किया गया फेरबदल, देखें पूरी लिस्ट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, किया गया फेरबदल, देखें पूरी लिस्ट

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Mar 19, 2026 05:15 pm IST,  Updated : Mar 19, 2026 06:38 pm IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पहली सूची में जारी किए गए नामों में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। देखें लिस्ट कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी- India TV Hindi
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भाजपा ने 111 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा ने ये दूसरी सूची जारी की है जिसमें, कुछ फेरबदल भी सामने आई है। भाजपा नेता रेखा पात्रा को पार्टी संदेशखली से चुनाव नहीं लड़ा रही है, रेखा पात्रा को हिंगलगंज से चुनाव मैदान में उतारा गया है। पूर्व गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक को माथाभांगा से चुनाव मैदान में उतारा गया है। पूर्व सांसद अर्जुन सिंह को नोआपारा से चुनाव मैदान में उतारा गया है। पूर्व सांसद रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण से उम्मीदवार बनाया गया है। प्रियंका टिबरेवाल, जिन्होंने 2021 में ममता बनर्जी के खिलाफ उपचुनाव लड़ा था, उन्हें अब भारतीय जनता पार्टी ने एंटाली से उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले BJP ने 144 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। यानी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अबतक 255 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।

कल की बैठक में लिया गया फैसला

भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में कल सम्पन्न हुई। इस बैठक में माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी,  रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह एवं केन्द्रीय चुनाव समिति के अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे। केन्द्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें समिति ने निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें मेक्लिगंज (अजा) से दधिराम रॉय माथाभांगा (अजा) से निशीथ प्रामाणिक, मदारीहाट (अजजा) से लक्ष्मण लिम्बु, धुपगुड़ी (अजा) से नरेश चंद्र रॉय और मयनागुड़ी कौशिक रॉय को टिकट दिया गया है। वहीं, जलपाईगुड़ी (अजा) अनंत देब अधिकारी को चुनाव मैदान में उतारा गया है।


भाजपा की दूसरी लिस्ट



देखें उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

क्रमांक विधानसभा क्षेत्र आरक्षण उम्मीदवार
1 मेक्लिगंज SC दधिराम रॉय
2 माथाभांगा SC निशीथ प्रमाणिक
14 मदारीहाट ST लक्ष्मण लिंबू
15 धुपगुड़ी SC नरेश चंद्र रॉय
16 मयनागुड़ी SC कौशिक रॉय
17 जलपाईगुड़ी SC
अनंत देव अधिकारी
20 मल ST सुकरा मुंडा
22 कलिम्पोंग   भरत छेत्री
23 दार्जिलिंग   नोमन रॉय
24 कर्सियांग   सोनम लामा
28 चोपड़ा   शंकर अधिकारी
36 इटाहार   सबिता बर्मन
46 हरिशचंद्रपुर   रतन दास
54 वैष्णबनगर   राजू कर्माकर
55 फरक्का   सुनील चौधरी
56 समसेरगंज   षष्ठी चरण घोष
58 जंगीपुर  
एडवोकेट चित्तो मुखर्जी
60 सागरदिघी   तपस चक्रवर्ती
63 रानीनगर  
राणा प्रताप सिंह रॉय
65 नबग्राम SC दिलीप साहा
66 खरग्राम SC मिताली मल
67 बरवान SC
सुखेन कुमार बागदी
68 कांदी   गार्गी दास घोष
69 भरतपुर   अनामिका घोष
78 तेहट्टा   सुब्रत कबीराज
81 नकाशीपाड़ा   शांतनु डे
82 चापड़ा   सैकत सरकार
84 नबद्वीप   श्रुति शेखर गोस्वामी
85 कृष्णानगर दक्षिण   साधन घोष
88 कृष्णागंज SC सुकांता बिस्वास
90 रानाघाट दक्षिण SC
डॉ. असीम कुमार बिस्वास
95 बनगांव उत्तर SC अशोक कीर्तनिया
96 बनगांव दक्षिण SC स्वपन मजूमदार
97 गैघाटा SC सुब्रत ठाकुर
98 स्वरूपनगर SC तारक साहा
100 हाबरा   देबदास मंडल
101 अशोकनगर   डॉ. सूमोय हीरा
103 बिजपुर   सुदीप्ता दास
106 जगतदल  
डॉ. राजेश कुमार (IPS)
107 नोआपाड़ा   अर्जुन सिंह
108 बैरकपुर   कौस्तव बागची
109 खरदा  
डॉ. कल्याण चक्रवर्ती
112 कमारहाटी   अरूप चौधरी
114 दम दम  
एडवोकेट अरिजीत बक्शी
115 राजरहाट न्यू टाउन   पीयूष कनोडिया
116 बिधाननगर  
डॉ. शरदवत मुखोपाध्याय
117 राजारहाट गोपालपुर   तरुण ज्योति तिवारी
119 बारासात   शंकर चटर्जी
121 हरोआ   भास्कर मंडल
122 मीनाखान SC रुद्रेन्द्र पात्रा
123 संदेशखली ST सनत सरदार
124 बशीरहाट दक्षिण  
डॉ. सूरज (शौर्य) बनर्जी
126 हिंगलगंज SC रेखा पात्रा
127 गोसाबा SC बिकर्णो नस्कर
132 सागर   सुमंत मंडल
133 कुल्पी   अबनि नस्कर
135 मंदिरबाजार SC मल्लिका पाइक
136 जयनगर SC आलोक हलधर
137 बरुईपुर पूर्व SC टुम्पा सरदार
138 कैनिंग पश्चिम SC प्रशांत बायेन
140 बरुईपुर पश्चिम   बिश्वजीत पॉल
142 मगराहाट पश्चिम   गौर सुंदर घोष
145 सतगाछिया   अग्निश्वर नस्कर
147 सोनारपुर दक्षिण   रूपा गांगुली
148 भांगड़   जयंता गाएन
149 कस्बा   संदीप बनर्जी
150 जादवपुर   सरबोरी मुखर्जी
152 टॉलीगंज  
पापिया (डे) अधिकारी
153 बेहाला पूर्व   सुनील महाराज
154 बेहाला पश्चिम   डॉ. इंद्रनील खान
155 महेशतला   तमनाथ भौमिक
161 बालीगंज   डॉ. शतरूपा
163 एंटाली   प्रियंका टिबरेवाल
164 बेलेघाटा   डॉ. पार्थ चौधरी
165 जोरासांको   विजय ओझा
166 श्यामपुकुर   पूर्णिमा चक्रवर्ती
167 मानिकतला   तपस रॉय
168
काशीपुर-बेलगाछिया
  रितेश तिवारी
169 बाली   संजय सिंह
174 संकरैल SC बरनाली ढाली
177 उलुबेरिया उत्तर SC चिरन बेरा
179 श्यामपुर  
डॉ. हिरण्मय चट्टोपाध्याय
180 बागनान   प्रेमांग्शु राणा
182 उदयनारायणपुर   प्रभाकर पंडित
183 जगतबल्लवपुर   अनुपम घोष
186 श्रीरामपुर   भास्कर भट्टाचार्य
187 चांपदानी   दिलीप सिंह
191 बालागढ़ SC सुमना सरकार
192 पांडुआ  
तुषार कुमार मजूमदार
194 चंडीतला   देबाशीष मुखर्जी
195 जांगिपाड़ा   प्रसेनजीत बाग
197 धानेखाली SC बर्णाली दास
207 नंदकुमार   निर्मल खानरा
214 भगवानपुर   शांतनु प्रमाणिक
215 खेजुरी SC सुब्रत पाइक
218 एगरा   दिब्येंदु अधिकारी
227 पिंगला   स्वागता मन्ना
240 बाघमुंडी   रहिदास महतो
242 पुरुलिया  
सुदीप कुमार मुखर्जी
252 बांकुड़ा   नीलाद्रि शेखर दाना
255 बिश्नुपुर   शुक्ला चटर्जी
259 खंडघोष SC गौतम धारा
260 बर्धमान दक्षिण  
मौमिता बिस्वास मिश्रा
264 कालना SC सिद्धार्थ मजूमदार
269 पूर्वास्थली उत्तर   गोपाल चट्टोपाध्याय
272 मंगलकोट   शिशिर घोष
274 गलसी SC राजू पात्रा
278 रानीगंज   एडवोकेट पार्थो घोष
288 लाबपुर   देबाशीष ओझा
291 रामपुरहाट   ध्रुब साहा
294 मुरारई   रिंकी घोष
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।