A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. फलता के TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना गिरफ्तार, पति को छुड़ाने के लिए पुलिस पर बरसाए थे पत्थर

फलता के TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना गिरफ्तार, पति को छुड़ाने के लिए पुलिस पर बरसाए थे पत्थर

पश्चिम बंगाल की फलता सीट से चुनाव हारने वाले टीएमसी के नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह अपने पति की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थीं।

जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार।

पश्चिम बंगाल: पुलिस सूत्रों के अनुसार, डायमंड हार्बर पुलिस ने TMC के फाल्टा उम्मीदवार जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी को गिरफ़्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उन्होंने एक कार बुक की थी और भागने की कोशिश कर रही थीं, तभी उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया; उन पर कई गैर-ज़मानती धाराएं लगाई गई हैं। इस मामले में अब तक उनके साथ कुल 27 लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है। सरीना बीबी पर आरोप है कि उसने पुलिस कस्टडी से अपने पति को जबरन छुड़ाने की कोशिश की थी और थाने पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया था, उसने पुलिस पर पत्थर भी फेंके थे। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

जहांगीर खान की पत्नी की क्यों हुई गिरफ्तारी?

बता दें कि, हाल ही में जहांगीर खान की पत्नी के नेतृत्व में पुलिस स्टेशन जाकर जहांगीर खान को गैर-कानूनी तरीके से छुड़वाने का प्लान बनाया गया था और गांव की कुछ महिला और पुरुष उसका साथ देने के लिए इकट्ठा हुए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस पर हमला करने का भी प्लान था। इसके बाद सेंट्रल फोर्स और पुलिस ने लाठीचार्ज करके इलाके को खाली कराया। CCTV फुटेज में दिखा कि भागने की कोशिश में कई लोग तालाब में गिर गए थे। इलाके में भारी हंगामा हुआ।

पुलिस ने कैसे किया गिरफ्तार?

इलाके में तनाव फैलाने और भीड़ जुटाने के इस मामले में पुलिस ने खुद एफआईआर दर्ज की थी और लगातार जहांगीर खान की पत्नी सरीना की जोर शोर से तलाश कर रही थी। जांच के दौरान जैसे ही उनकी पुख्ता लोकेशन मिली, पुलिस टीम ने दक्षिण 24 परगना से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, सरीना बीबी पुलिस की हिरासत में हैं और इस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।

सीएम शुभेंदु ने क्या कहा था?

उस घटना के एक दिन बाद, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी फलता में एक सरकारी कार्यक्रम में पहुंचे। वहां, उन्होंने पुलिस प्रशासन को इस घटना के पीछे सभी को कानून के दायरे में लाने का निर्देश दिया। उसके बाद, यह देखा गया कि जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी को डायमंड हार्बर कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें-

'चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ', टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही