1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: ट्रेन की सीट के लिए खूनी संघर्ष, युवक की पीट-पीटकर हत्या, तमाशा देखते रहे लोग

दिल्ली: ट्रेन की सीट के लिए खूनी संघर्ष, युवक की पीट-पीटकर हत्या, तमाशा देखते रहे लोग

 Reported By: Kumar Sonu @Sonu_indiatv
 Published : Jun 20, 2026 03:02 pm IST,  Updated : Jun 20, 2026 06:18 pm IST

दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के दौरान हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते आरोपियों ने पंकज पर बेरहमी से हमला कर दिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने पीड़ित युवक को मृत घोषित कर दिया।

रेलवे स्टेशन पर जनरल बोगी में सीट के लिए युवक का मर्डर- India TV Hindi
रेलवे स्टेशन पर जनरल बोगी में सीट के लिए युवक का मर्डर Image Source : INDIA TV

Delhi Crime News:  दिल्ली से एक शर्मसार और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक युवक की पीट-पीटकर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। जब इस वारदात को अंजाम दिया जा रहा था तब भीड़ मूकदर्शक बनकर तमाशबीन बने हुए थे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया जिसमें देखा गया कि कैसे युवक की लाश को आरपीएफ के जवान फर्श से उठाकर ले जा रहे हैं। यह पूरी घटना शनिवार सुबह की है। 

जानें क्या है पूरा मामला 

यह पूरी दिल्ली के शाहदरा रेलने स्टेशन की है। बताया जा रहा है प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर जैसे ही योगा एक्सप्रेस ट्रेन रुकी, जनरल डिब्बे में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच धक्क-मुक्की शुरू हो गई। इसी दौरान मृतक जब बोगी में चढ़ने का प्रयास करने लगा तो अन्य यात्रियों के साथ उसका विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया है कि मामला मारपीट पर आ गई और फिर यह हिंसक झड़प में बदल गया है। गुस्साएं यात्रियों ने मृतक युवक को प्लेटफॉर्म पर गिराकर बड़ी बेरहमी के साथ पीटना शुरू कर दिया। वहां मौजूद आरपीएफ कर्मी  पीड़ित युवक को अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक का नाम पंकज धामा बताया जा रहा है जो कि  बागपत का निवासी था। 

वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देख गया कि वहां मौजूद आरपीएफ कर्मी पंकज को भीड़ से छुड़ाकर फर्श पर खींच कर साइड ला रहे हैं।  इसके बाद सभी आरोपी भीड़ जल्दबाजी में ट्रेन में सवार होकर मौके से फरार हो जाते हैं। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान की जा रही है।

इस घटना को देखकर मानवता शर्मसार है जहां एक मामूली सीट के लिए किसी की हत्या कर दी गई और लोग भी यह सब चुपचाप बैठकर देखती रही। अगर किसी ने भी पंकज को समय रहते अस्पताल नहीं पहुंचाय। समय पर इलाज नहीं मिलने की वजह से एक युवक की जान चली गई।

ये भी पढ़ें-

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का कड़ा एक्शन, 48 घंटे चले 'ऑपरेशन शस्त्र' के दौरान 20 लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अगवा हुआ था 1.5 साल का बच्चा, पुलिस ने ऐसे किया चाइल्ड ट्रैफिकिंग गैंग का भंडाफोड़, 8 को दबोचा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।