1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ', टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही

'चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ', टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही

 Reported By: Pawan Nara Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 20, 2026 01:14 pm IST,  Updated : Jun 20, 2026 01:14 pm IST

चरण पादुका और हार देने वाले परिवार को आज तक रसीद नहीं मिली है। अब नौ रत्नों से जड़ा हार और चरण पादुकाएं दोनों गायब हैं। इस बीच सीएम योगी ने लोगों से 15 दिन तक सब्र रखने की अपील की है।

Ram Temple- India TV Hindi
राम मंदिर में पीएम मोदी और सीएम योगी Image Source : PTI

राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच का दौर जारी है। सीएम योगी ने लोगों से 15 दिन सब्र रखने की अपील की है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की जांच छह दिन से जारी है। तीन सदस्यों की एसआईटी टीम राम मंदिर के पदाधिकारियों से पूछताछ करेगी। इस बीच टीनू यादव पर दान के आभूषण चोरी करने के आरोप लगे हैं। टीनू ने दान करने वाले एक व्यक्ति से कहा था कि चांदी गला दी गई है, उसे भूल जाओ।

मंदिर से जुड़े पूर्व इंजीनियर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मंदिर से जुड़े पूर्व इंजीनियर के मुताबिक मंदिर निर्माण में भी कमीश्नखोरी जमकर हुई है और राम के नाम पर पैसा खाया गया है, उन्होंने अनिल मिश्रा पर सीधे-सीधे कमीशन लेने का आरोप लगाया है।

चरण पादुका और हार गायब

जौनपुर के कारोबारी अजय विश्वकर्मा ने रामलला को चांदी की चरण पादुका और हार चढ़ाया था, लेकिन आज तक उन्हें चढ़ावे की रसीद नहीं मिली और हैरानी कि बात ये है कि अब ना रत्नों से जड़ा हार मिल रहा है, ना चरण पादुकाएं। एसआईटी ने इसके बारे में जानकारी मांगी, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं लगा है। ऐसे में एसआईटी के सामने कई चुनौती हैं, जिसे लेकर वो कई लोगों से पूछताछ करेगी।

अनिल मिश्रा से 3 घंटे पूछताछ

अनिल मिश्रा से करीब 3 घंटे की पूछताछ हुई। इस दौरान एसआईटी ने पाया है कि राम मंदिर में स्टेंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर का पालन नहीं हुआ। मंदिर में काम करने वाले लोगो को निश्चित जिम्मेदारी आधिकारिक रूप से नहीं थी, सिर्फ मौखिक आदेश चलते थे। अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी घोटाले में राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव की गिरफ्तारी जल्द हो सकती है। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के करीबी सहयोगी टिन्नू यादव पर एसआईटी बड़े एक्शन की तैयारी में है। लवकुश मिश्रा पहले से एसआईटी की हिरासत में है।

40% कमीशन लेते थे अनिल मिश्रा- पूर्व इंजीनियर

टिन्नू यादव पर राम मंदिर के दानपात्र और चढ़ावे से करोड़ों रुपये के गबन का आरोप है। इस बीच मंदिर निर्माण से जुड़े एक पूर्व इंजीनियर दीनानाथ वर्मा ने एक और बड़ा आरोप लगाया है। दीनानाथ वर्मा का आरोप है कि चढ़ावे में चोरी का खेल तो अब शुरू हुआ है, लेकिन पैसों की हेराफेरी और कमीशनखोरी तो मंदिर निर्माण शुरू होने के साथ ही शुरू हो गई थी। पूर्व इंजीनियर ने दावा किया है अनिल मिश्रा को मंदिर के वित्तीय मामलों की जिम्मेदारी दी गई और अनिल मिश्रा ने हर काम में 40% कमीशन लेना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें-

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: CCTV बंद कर उड़ाए गए नोट, SIT की जांच में कई बड़े नामों पर शिकंजा

'किसी के पास सबूत हों तो मुहैया कराएं, SIT जांच में सब साफ हो जाएगा', राम मंदिर चंदा चोरी पर CM योगी का पहला रिएक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।