1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'किसी के पास सबूत हों तो मुहैया कराएं, SIT जांच में सब साफ हो जाएगा', राम मंदिर चंदा चोरी पर CM योगी का पहला रिएक्शन

'किसी के पास सबूत हों तो मुहैया कराएं, SIT जांच में सब साफ हो जाएगा', राम मंदिर चंदा चोरी पर CM योगी का पहला रिएक्शन

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jun 19, 2026 11:52 am IST,  Updated : Jun 19, 2026 12:59 pm IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज साफ कर दिया है कि राम मंदिर में लूट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि SIT की जांच फुल स्पीड में चल रही है। जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ।- India TV Hindi
सीएम योगी आदित्यनाथ। Image Source : PTI

राम मंदिर में भक्तों के दान को कितने लोगों ने मिलकर लूटा है, इसकी जांच फुल स्पीड में चल रही है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी राम मंदिर पहुंचने वाले हैं। इससे पहले सीएम योगी ने रामद्रोहियों पर बहुत बड़ा प्रहार किया है। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में आज योगी ने साफ कर दिया है कि अपराधी कितना भी बड़ा क्यों ना हो, कितना भी रसूखदार क्यों न हो, सबका हिसाब होगा।

रामद्रोहियों से सतर्क रहने के चेतावनी

राम मंदिर में दान चोरी को लेकर चल रहे विवाद और जांच के बीच सीएम योगी ने पहली बार रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि चंदा चोरी की जांच के लिए SIT बना दी गई है। जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इस मामले में अगर किसी के पास कोई सबूत हों तो वो बिना डरे आगे आए और SIT को सबूत मुहैया कराएं। योगी ने रामद्रोहियों से सतर्क रहने की चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि अयोध्या को बदनाम करने वालों और राम भक्तों पर गोली चलाने वालों के बहकावे में मत आए।

दान चोरी की जांच को लेकर बड़ा खुलासा

इस बीच राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक SIT ने हीरे जड़ित हार और चरण पादुका को लेकर भी पूछताछ की है। पूछताछ के दौरान हीरा जड़ित हार और चरण पादुको को लेकर लोग गोल-मोल जवाब दे रहे हैं।

जांच टीम में राम मंदिर के पुजारी से हार और चरण पादुका के बारे में पूछा, जिस पर पुजारी ने बताया कि हार और चरण पादुका भगवान को पहनाने के बाद टिन्नू यादव को वापस कर दिया था। उधर टिन्नू यादव ने बताया कि उसने हार और चरण पादुका आभूषण रखने वाले कृष्ण देव तिवारी उर्फ केडी तिवारी को दे दिया था। लेकिन केडी तिवारी कह रहे हैं कि हार और चरण पादुका उसे नहीं मिला। केडी तिवारी ने बताया है कि उसे न तो सोने की ईंट मिली और ना ही कोई रसीद मिली है।

यह भी पढ़ें-

"निष्ठा नहीं निगरानी में हुई चूक", राम मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी पर नृपेंद्र मिश्रा का EXCLUSIVE इंटरव्यू

अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी करने वालों की संख्या 5 से 6 थी, दान पात्र से निकाल रहे थे मोटी रकम: सूत्र

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।