1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. "निष्ठा नहीं निगरानी में हुई चूक", राम मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी पर नृपेंद्र मिश्रा का EXCLUSIVE इंटरव्यू

"निष्ठा नहीं निगरानी में हुई चूक", राम मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी पर नृपेंद्र मिश्रा का EXCLUSIVE इंटरव्यू

 Reported By: Devendra Parashar Edited By: Malaika Imam
 Published : Jun 18, 2026 03:46 pm IST,  Updated : Jun 18, 2026 06:15 pm IST

राम मंदिर के चढ़ावे में हुई गड़बड़ी मामले पर इंडिया टीवी के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि SIT जांच कर रही है, मैं अनुमान नहीं लगाऊंगा। मेरी कोशिश रहती है कि ट्रस्ट के काम में दखल न दूं।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी के मामले को लेकर श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने इंडिया टीवी के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि चंपत राय की निष्ठा पर सवाल नहीं उठा सकते। चंपत राय श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के कर्ता-धर्ता हैं। चंपत राय की निष्ठा पर सवाल नहीं उठाऊंगा। वह पिछले 35 सालों से मंदिर आंदोलन से जुड़े हुए हैं। श्रद्धालुओं के विश्वास में आई कमी को ठीक करना है। मैनेजमेंट के दो हिस्से होते हैं- निष्ठा और निगरानी। पहला हिस्सा- कर्मचारियों की निष्ठा के प्रति विश्वास रखना। दूसरा हिस्सा- कर्मचारियों की निगरानी रखना।

"महीने में कभी 4 तो कभी 10 करोड़ से ज्यादा दान आया"

नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि निष्ठा और निगरानी एक सिक्के के दो पहलू हैं। निष्ठा नहीं, निगरानी में कमी हुई है। SIT जांच कर रही है, मैं अनुमान नहीं लगाऊंगा। मेरी कोशिश रहती है कि ट्रस्ट के काम में दखल न दूं। चढ़ावे में चोरी की ख़बरों के बाद अलग से जानकारी जुटाई। पिछले 3 साल में हर महीने कितना पैसा आया इसकी जानकारी जुटाई। कभी 4 करोड़ तो कभी 10 करोड़ रुपए से ज्यादा पैसा आया।

"SBI के रोल को भी देखना होगा: नृपेंद्र मिश्रा

उन्होंने कहा, "दान को लेकर बहुत ट्रांसपेरेंसी रखनी चाहिए। रोज़ाना का हिसाब वेबसाइट पर आना चाहिए। चढ़ावे में चोरी कब से हो रही इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल है। गाइडलाइन में लिखा है प्रक्रिया ट्रांसपेरेंट होनी चाहिए। दिशा-निर्देश है कि बिना पॉकेट वाले कपड़े पहनने चाहिए। प्रवेश के समय और बाहर जाते समय पूरी जांच हो। चर्चा है कि लोग पॉकेट में गड्डियां लेकर बाहर गए। दिशा निर्देश अच्छे हैं, क्रियान्यवन में कमी रह गई। पूरी प्रक्रिया में SBI के रोल को भी देखना होगा। SBI इससे बच नहीं सकता, काउंटिंग की ज़िम्मेदारी उनकी है। MoU में साइन है कि SBI काउंटिंग कराएगा। बहुमूल्य धातु को लेकर भी SIT जांच करेगी। श्रद्धालुओं ने दान पात्र में अंगूठियां भी डालीं। कान के गहने और सोने की चूड़ियां भी दान पात्र में डाले गए। दान पात्र में डाले गए आभूषण की रसीद नहीं।

"CEO का अयोध्या के साथ इमोशनल कनेक्ट होना जरूरी"

टिन्नू यादव पर लगे आरोपों पर नृपेंद्र मिश्रा ने कहा, "SIT हर चीज़ की बारीकी से जांच कर रही है। सबसे अलग-अलग पूछताछ भी की जा रही है। ट्रस्ट की तरफ से मामले की लीपापोती असंभव है। ट्रस्ट की तरफ से SIT जांच का अनुरोध किया गया था। SIT की जांच किसी भी लेवल पर प्रभावित नहीं होगी। सुधार के लिए हर लेवल पर कदम उठाने होंगे। सीनियर अफसर को मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाना चाहिए। ट्रस्ट के साथ मिलकर मुख्य कार्यकारी अधिकारी काम करे। CEO का अयोध्या के साथ इमोशनल कनेक्ट होना ज़रूरी है। PM के सहयोगियों की तरफ से मुझसे जानकारी मांगी गई। पीएम मोदी के लौटने पर सहयोगी उनसे चर्चा कर सकते हैं। चढ़ावे में बेईमानी करने वालों को 7 वंश तक श्राप लगेगा।

ये भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: उद्धव की सेना में बगावत, संजय राउत के बयान पर भाजपा नेताओं का तीखा वार

दिल्ली: सरकारी नौकरी में अग्निवीरों को 20% आरक्षण, मिलेगी ग्रुप-सी जॉब, नई पॉलिसी लागू करने के लिए राज्यपाल ने की बैठक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।