A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. 'राजभवन से बम-बंदूकों की सप्लाई'; कल्याण बनर्जी ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर लगाए गंभीर आरोप, अब आज होगी तलाशी

'राजभवन से बम-बंदूकों की सप्लाई'; कल्याण बनर्जी ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर लगाए गंभीर आरोप, अब आज होगी तलाशी

पश्चिम बंगाल में सांसद कल्याण बनर्जी और राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस के बीच चल रहा टकराव अपने चरम पर पहुंच गया है। आज दोपहर 2 बजे राजभवन में तलाशी अभियान चलाया जाएगा।

Trinamool Congress MP Kalyan Banerjee and Governor CV Anand Bose- India TV Hindi
Image Source : PTI Trinamool Congress MP Kalyan Banerjee and Governor CV Anand Bose

TMC सासंद कल्याण बनर्जी द्वारा पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पर बीते शनिवार को कुछ गंभीर आरोप लगाए गए जिसके बाद दोनों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई और ये जंग इस मोड़ पर पहुंच गई है कि आज दोपहर में राजभवन में तलाशी अभियान चलाया जाएगा। आपको बता दें कि तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस पर गंभीर आरोप लगाया था जिसके बाद राज्यपाल ने कल यानी रविवार को राजभवन क दरवाजे आम जनता के लिए खोलकर उन्हें आरोप साबित करने के लिए जवाबी चुनौती दी थी। आइए आपको बताते हैं कि कल्याण बनर्जी ने क्या आरोप लगाए हैं।

कल्याण बनर्जी ने राज्यपाल पर क्या आरोप लगाए?

आपको बता दें कि बीते शनिवार को तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, 'राज्यपाल राजभवन में भाजपा के अपराधियों को पनाह दे रहे हैं, बम और बंदूकें भी दी जा रही हैं।' अब उनके इस विस्फोटक आरोप लगाने के बाद राज्यपाल ने रविवार को राजभवन के दरवाजे आम जनता के लिए खोलकर जवाबी चुनौती दी। इतना ही नहीं राज्यपाल ने कल्याण बनर्जी के आरोपों के गलत साबित होने पर उनपर कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी।

आज दोपहर राजभवन में होगी तलाशी

कल्याण बनर्जी के आरोपों पर कि राजभवन से बम-बंदूकों की सप्लाई होती है, आज दोपहर 2 बजे राजभवन में तलाशी अभियान चलाया जाएगा। सूत्रों की मानें तो कोलकाता पुलिस CRPF और प्रमुख हस्तियों की एक विशेष टीम राजभवन की तलाशी अभियान चलाएगी। अब आरोप से शुरू हुई यह जुबानी-जंग कहां जाकर खत्म होगी, यह तो समय ही बताएगा।  आपको बता दें कि राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने बीते शनिवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को 'चुनाव प्रक्रिया को साफ-सुथरा' बनाने के लिए जरूरी बताया था। इसके कुछ ही घंटों बाद बनर्जी ने राज्यपाल पर पलटवार किया और उनपर राजभवन में 'भाजपा के अपराधियों को पनाह' देने तथा 'उन्हें बम और बंदूकें' देने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें-

TMC असल में क्यों कर रही SIR का विरोध? BJP नेत्री लॉकेट चटर्जी ने किया ये दावा

आतंकी संगठनों से संबंध... NIA ने MBBS के छात्र को बंगाल से किया गिरफ्तार, अल-फलाह विश्वविद्यालय से निकला कनेक्शन