1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. एक्टर को मटन की जगह गोमांस खिलाने का आरोप, रेस्तरां में जमकर हुआ हंगामा, देखें Video

एक्टर को मटन की जगह गोमांस खिलाने का आरोप, रेस्तरां में जमकर हुआ हंगामा, देखें Video

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक रेस्तरां पर एक्टर को मटन की जगह गोमांस परोसने का आरोप लगा है। इस कारण रेस्तरां में जमकर हंगामा भी हुआ है जिसका Video सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Sayak Chakraborty mutton beef- India TV Hindi
Image Source : REPORTER अभिनेता ने लगाया मटन की जगह गोमांस परोसने का आरोप।

पश्चिम बंगाल के अभिनेता और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सायक चक्रवर्ती से जुड़ा हुआ एक बड़ा विवाद सामने आया है। सायक चक्रवर्ती ने कोलकाता के एक फेमस रेस्तरां पर उन्हें मटन की जगह गोमांस परोसने का आरोप लगाया है। इस पूरी घटना से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें सायक चक्रवर्ती एक होटल में वेटर से बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके इस वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सायक चक्रवर्ती ने इस घटना को लेकर पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज कराई है।

क्या है पूरा मामला?

सायक चक्रवर्ती ने दावा किया है कि उन्हें मटन की जगह गोमांस परोसा गया, जिस कारण से वह रेस्तरां में ऐसा व्यवहार करने को मजबूर हो गए। जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि जब वेटर ने एक्टर और उनकी महिला मित्र के सामने हड़बड़ी में मटन परोसा, तो एक्टर ने वेटर से सवाल पूछा कि उन्हें पहले गोमांस क्यों परोसा गया था, जिसे उन्होंने "मटन समझकर अनजाने में खा लिया।"

एक्टर ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई

जानकारी के मुताबिक, वायरल हो रहा वीडियो कोलकाता के पार्क स्ट्रीट में स्थित एक रेस्तरां का है। वीडियो में रेस्तरां के वेटर और मैनेजर अभिनेता सायक चक्रवर्ती से माफी मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सायक चक्रवर्ती ने कहा कि वह ब्राह्मण हैं और इस घटना के कारण उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। सायक चक्रवर्ती ने इस दौरान कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी और बाद में पार्क स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में वेटर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई। पुलिस ने वेटर की पहचान उजागर नहीं की है।

मैंने रियाज के घर ईद मनाई है- सायक चक्रवर्ती

सोशल मीडिया पर जब सायक चक्रवर्ती का ये वीडियो सामने आया तो कई लोगों ने उनका समर्थन किया तो वहीं, कई लोगों ने उनकी आलोचना की और उन्हें भाजपा का एजेंट बता दिया। कई लोगों ने सायक चक्रवर्ती पर सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। विवाद के बाद सायक चक्रवर्ती ने पहले वीडियो को डिलीट कर दिया और आरोपों से इनकार किया है। सायक ने कहा- "मेरा इरादा हिंदू-मुस्लिम दंगे भड़काने का नहीं है। मेरे मुस्लिम मित्र हैं, मैंने अपने मित्र रियाज के घर ईद मनाई है और मेरी ओर से पोस्ट की गई सामग्री ने हमेशा सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा दिया है।" (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- "बंगाल में नहीं रुकेगा SIR", डेटा में हेराफेरी के ममता बनर्जी के आरोप पर बरसे दिलीप घोष

West Bengal Election: हुमायूं कबीर का बड़ा बयान-BJP को 100 और TMC को 50 सीट भी नहीं जीतने दूंगा