1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. West Bengal Election: हुमायूं कबीर का बड़ा बयान-BJP को 100 और TMC को 50 सीट भी नहीं जीतने दूंगा

West Bengal Election: हुमायूं कबीर का बड़ा बयान-BJP को 100 और TMC को 50 सीट भी नहीं जीतने दूंगा

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jan 31, 2026 04:19 pm IST,  Updated : Jan 31, 2026 04:39 pm IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान तो अबतक नहीं हुआ है, लेकिन इससे पहले सियासी बयानबाजी चरम पर है। हुमायूं कबीर ने कहा, भाजपा को 100 और टीएमसी को 50 सीटें भी नहीं जीतने दूंगा। जानें और क्या कहा हुमायूं कबीर ने...

हुमायूं कबीर का बड़ा बयान- India TV Hindi
हुमायूं कबीर का बड़ा बयान

पश्चिम बंगाल विधासनभा चुनाव को लेकर बयानबाजी चरम पर है। आज तो हुमायूं कबीर ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल की महिलाओं को तीन हजार रुपये का लक्ष्मी भंडार योजना दिया जाएगा। उन्होंने ममता बनर्जी और साथ साथ भाजपा पर कटाक्ष किया, बोले-ममता बनर्जी ने यहां कुछ नहीं किया। अब ममता बनर्जी को हराना है और बीजेपी को भी यहां मजबूत होने नहीं दिया जाएगा। हुमायूं कबीर ने कहा 2.82 करोड़ मुस्लिम वोट बंगाल में है। हुमायूं कबीर ने कहा हमें TMC के खिलाफ एक ही नाव में सवार होना होगा और इसके लिए कई लोग हमारे साथ आने को तैयार हैं, पिक्चर अभी बाकी है।

भाजपा और टीएमसी को लेकर बोले हुमायूं

हुमायूं कबीर ने कहा, बीजेपी को पश्चिम बंगाल में 100 से ज्यादा सीट मिलने नहीं दूंगा और टीएमसी को तो 50 से ज्यादा सीट नहीं लेने दूंगा। इस बार दोनों को हरा देना है। इसके साथ ही हुमायूं कबीर ने कहा, अभिषेक बनर्जी जहां रैली करेंगे, मैं भी वहां रैली करूंगा। मैं ऐसी वैसी कोई भी वो बात और नहीं करूंगा, जो प्रधानमंत्री, गृहमंत्री कहते हैं। उन लोगों ने बहुत कुछ कहा है।

असदुद्दीन को लेकर बोले हुमायूं कबीर

असदुद्दीन के साथ गठबंधन को लेकर हुमायूं कबीर ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा, ईद के बाद असदुद्दीन ओवैसी को लेकर ब्रिगेड में रैली करूंगा। सबके लिए ISF का दरवाजा खुला है। बता दें कि ममता बनर्जी की टीएमसी से अलग होकर जनता उन्नयन पार्टी (JUP) बनाने वाले हुमायूं कबीर ने तीसरा मोर्चा बनाने का एलान कर दिया है।


उन्होंने मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में आज मेगा एलायंस रैली किया है और इस रैली में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी हिस्सा लिया है। ओवैसी की पार्टी की बंगाल इकाई के अध्यक्ष इमरान सोलंकी बेलडांगा में हुमायूं कबीर की रैली में एक मंच पर साथ दिखे। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।