A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. BJP ने बंगाल में कमाल कर दिया? Exit Poll के अनुसार मिल सकती हैं 192 सीटें, जानें TMC का हाल

BJP ने बंगाल में कमाल कर दिया? Exit Poll के अनुसार मिल सकती हैं 192 सीटें, जानें TMC का हाल

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद सामने आए करीब सभी एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी की जीत बताई गई है। अब टुडेज चाणक्या के EXIT POLL के अनुसार भाजपा को बंगाल में 192 सीटें मिल सकती हैं।

west Bengal assembly election 2026 exit poll- India TV Hindi
Image Source : PTI पश्चिम बंगाल में भाजपा की भारी जीत की संभावना।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरण में संपन्न हो चुका है। चुनाव के बाद सामने आए कई एग्जिट पोल्स में पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी के सत्ता में आने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। पश्चिम बंगाल को लेकर सामने आए ज्यादातर एग्जिट पोल्स में भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल करते हुए दिख रही है और तृणमूल कांग्रेस पिछड़ रही है। वहीं, आज गुरुवार 30 अप्रैल को बंगाल चुनाव को लेकर एक और एग्जिट पोल सामने आया है। टुडेज चाणक्या के EXIT POLL ने बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत का दावा किया है। टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल में बताया गया है कि बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 192 सीटें मिल सकती हैं।

किसे कितनी सीटें?

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर एक और एग्जिट पोल आ गया है और इस एग्जिट पोल ने बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत का अनुमान लगाया है। टुडेज चाणक्या ने अपने एग्जिट पोल में BJP को 192 सीटें दी हैं। वहीं, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा अन्य दलों को 2 सीटें मिल सकती हैं। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में बहुमत के लिए 148 सीटों की जरुरत है और टुडेज चाणक्या ने बंगाल में बीजेपी की लैंड स्लाइड विक्ट्री का अनुमान लगाया है।

भाजपा और TMC ने क्या कहा?

पश्चिम बंगाल में चुनाव पूरा हो चुका है और 4 मई को रिजल्ट सामने आएगा। लेकिन उससे पहले हर पार्टी अपनी जीत का दावा कर रही है। बीजेपी ने चुनाव में 180 सीट पर जीत का दावा किया है। बीजेपी का कहना है कि इस बार बीजेपी बंगाल में इतिहास रचने जा रही है। वहीं, TMC बीजेपी के दावे को खोखला बता रही है। TMC का दावा है कि वो 200 से ज्यादा सीटें जीतकर चौथी बार सरकार बनाने जा रही है। ममता बनर्जी ने गुरुवार को एक वीडियो संदेश जारी किया है और कहा है कि टीएमसी 226 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर से सत्ता हासिल करेगी।

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में चुनाव रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दावा, बोलीं- '226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे'

West Bengal Assembly Election: पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ मतदान, जानें कहां हुई सबसे ज्यादा वोटिंग