A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बंगाल में फिर से हिंसा, क्यों भिड़ गए दो समूह? सुकांत मजूमदार बोले- 'हिंदुओं को एक होना होगा वरना...'

बंगाल में फिर से हिंसा, क्यों भिड़ गए दो समूह? सुकांत मजूमदार बोले- 'हिंदुओं को एक होना होगा वरना...'

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में दो समुदायों को बीच झड़प की खबर सामने आई है। यहां कुछ लोगों ने शिव मंदिर पर हमला कर दिया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है।

west bengal clash between two groups in south 24 parganas- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में बवाल।

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से दो समूहों के बीच झड़प की खबर सामने आई है। ये झड़प पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के रविन्द्र नगर इलाके में हुई है। रविंद्र नगर इलाके में दो समुदायों को बीच झड़प के दौरान शिव मंदिर पर हमला किया गया है। घटना के बाद इलाके में पुलिस फ़ोर्स को तैनात किया गया है। इस झड़प को लेकर केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा है कि इससे पहले कि बहुत देर हो जाए पश्चिम बंगाल के हिंदुओं को एकजुट हो जाना चाहिए।

क्यों हुई दो समूहों में झड़प?

दक्षिण 24 परगना के रविन्द्र नगर इलाके में दो समूहों के बीच झड़प को लेकर पुलिस ने भी जानकारी साझा की है। पुलिस के मुताबिक, "झड़प उस स्थान पर तुलसी मंच बनाने को लेकर शुरू हुई जहां एक फल विक्रेता आम बेचता था। फल विक्रेता कुछ दिनों के लिए कहीं चला गया था। बीच में तुलसी मंच बन गया। आज जब फल विक्रेता वापस आया तो उसे गुस्सा आया और उसने वहां तुलसी मंच देखा जहाँ वह फल बेचता था।"

शिव मंदिर पर हमला

जानकारी के मुताबिक, दक्षिण 24 परगना के रविन्द्र नगर में हुई झड़प के दौरान शिव मंदिर पर हमला किया गया है। हिंदू पक्ष के तुलसी मंच बनाने पर मुस्लिम पक्ष के लोगों ने मंदिर पर हमला किया है। झड़प के दौरान पुलिस पर भी पथराव किया गया है। पुलिस ने कहा है कि शुरुआत में पुलिस बल की संख्या पर्याप्त नहीं थी और पुलिस पर पत्थर और ईंटें फेंकी गईं, लेकिन बाद में भारी संख्या में पुलिस बल जुटाया गया और पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण कर लिया।

हिंदुओं को एक हो जाना चाहिए- सुकांत मजूमदार 

पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने इस पूरी घटना को लेकर पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। सुकांत मजूमदार ने कहा है कि अगर आप बंगाल के मुस्लिम बहुल इलाकों में बंगाली हिंदुओं की मौजूदा हकीकत को समझना चाहते हैं, तो ये घटनाएं काफी हैं। सुकांत मजूमदार ने कहा है कि "पश्चिम बंगाल के हिंदुओं को अभी एकजुट हो जाना चाहिए। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए। अगर आज तुष्टिकरण की राजनीति बंद नहीं हुई, तो कल न केवल आप अपनी जमीन खो देंगे-बल्कि अपना अस्तित्व भी खो देंगे।"

ये भी पढ़ें- 'भारत-पाक संघर्ष के दौरान PoK पर कब्जा करने का मौका था, फायदा नहीं उठा सकी केंद्र सरकार', बोलीं CM ममता

शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले वजाहत खान को गिरफ्तार किया गया, जानें क्या है मामला