A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बंगाल में प्रचार के लिए बचा बस आज का दिन, CM योगी की 4 बड़ी जनसभाएं, आक्रामक प्रचार से ममता की राह होगी मुश्किल?

बंगाल में प्रचार के लिए बचा बस आज का दिन, CM योगी की 4 बड़ी जनसभाएं, आक्रामक प्रचार से ममता की राह होगी मुश्किल?

पश्चिम बंगाल में आज दूसरे दौर की वोटिंग के लिए प्रचार का आखिरी दिन है। दूसरे चरण के प्रचार में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सारे स्टार प्रचारक ग्राउंड पर हैं और सब के टारगेट पर बस ममता सरकार है।

yogi adityanath- India TV Hindi
Image Source : PTI योगी आदित्यनाथ

पश्चिम बंगाल चुनाव अब अपने आखिरी चरण में है। अंतिम चरण की 142 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। आज शाम को बंगाल में प्रचार का शोर थम जाएगा। उससे पहले बीजेपी, टीएमसी के तमाम दिग्गज मैदान में दिखने वाले हैं। 
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चार चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे सुबह से शाम तक अलग-अलग विधान सभा क्षेत्रों में रोड शो और जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 

सीएम योगी का चुनावी कार्यक्रम-

  • उत्तर 24 परगना के कल्याणी विधानसभा क्षेत्र में सुबह 11:50 बजे रोड शो करेंगे।
  • इसके बाद दोपहर 2:05 बजे हुगली के धानेखाली में जनसभा को संबोधित करेंगे। 
  • तीसरा कार्यक्रम कोलकाता के दमदम विधान सभा क्षेत्र में 3:25 बजे रोड शो होगा। 
  • अंतिम कार्यक्रम 4:10 बजे राजारहाट गोपालपुर में जनसभा के रूप में होगा।

कल पीएम मोदी ने कोलकाता में मेगा रोड शो किया। रोड शो से पहले पीएम मोदी उत्तर कोलकाता के ऐतिहासिक ठनठनिया काली मंदिर में दर्शन-पूजा किया तो ममता बनर्जी अपने विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर के एक सब्जी बाजार में दिखीं।

'4 मई के बाद TMC के गुंडे जेल जाएंगे'

बंगाल में दूसरे चरण के प्रचार में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सारे स्टार प्रचारक ग्राउंड पर हैं और सब के टारगेट पर बस ममता सरकार है। नॉर्थ 24 परगना मे रोड शो के दौरान बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 4 मई के बाद TMC के गुंडे जेल में जाएंगे और प्रचंड बहुमत के साथ बंगाल में BJP सरकार बनेगी। तो पूर्वी बर्धमान में रोड शो के दौरान जेपी नड्डा ने भी ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरे चरण में भी ममता के खिलाफ ही बंगाल की जनता वोट करेगी।

सीक्रेट मीटिंग को पुलिस ने एक्सपोज किया- अभिषेक बनर्जी

बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता ममता बनर्जी और TMC सरकार पर गुंडों को शह देने और सिंडिकेट राज चलाने का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने एक बार फिर बीजेपी और चुनाव आयोग में मिलीभगत का आरोप लगाया है। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि डायमंड हार्बर में चुनाव अधिकारी और बीजेपी उम्मीदवार की एक होटल के कमरे में गुपचुम मीटिंग हुई थी। लेकिन उस मीटिंग को पुलिस ने एक्सपोज कर दिया।

यह भी पढ़ें-

पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर, भांगर में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता के घर से 79 देसी बम बरामद

'टीएमसी की निर्ममता ने मां को रुला दिया', बनगांव में पीएम मोदी ने ममता पर साधा निशाना