A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ईरान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं

ईरान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने भूकंप की तीव्रता 6.1 बताई है। पश्चिमी एशिया में आने वाला यह देश भूकंपों के लिहाज से संवेदनशील है।

earthquake- India TV Hindi
earthquake

तेहरान: उत्तरी ईरान में आज 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। ईरान के सरकारी टीवी के अनुसार भूकंप देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मशाद के पास आया है। इस भूकंप में तत्काल किसी नुकसान या किसी के घायल होने की खबर नहीं मिली है।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने भूकंप की तीव्रता 6.1 बताई है। पश्चिमी एशिया में आने वाला यह देश भूकंपों के लिहाज से संवेदनशील है। वर्ष 2003 में आए 6.6 तीव्रता के भूकंप के कारण लगभग 26 हजार लोग मारे गए थे। उस भूकंप में ऐतिहासिक दक्षिणपूर्वी ईरानी शहर बाम तबाह हो गया था।

 

Latest World News