1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. लाहौर आत्मघाती बम धमाके में 6 की मौत, 14 अन्य घायल

लाहौर आत्मघाती बम धमाके में 6 की मौत, 14 अन्य घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 05, 2017 12:19 pm IST,  Updated : Apr 05, 2017 12:20 pm IST

पंजाब सरकार के प्रवक्ता मलिक अहमद खान का कहना है कि इस आत्मघाती बम धमाके में 4 जवानों सहित 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल भी हुए हैं।

demo pic- India TV Hindi
demo pic

लाहौर: पाकिस्तान के लाहौर प्रांत में आज एक आत्मघाती बम धमाके में 4 जवानों सहित 6 लोगों की मौत हो गई, और कई लोग घायल हो गए। दरअसल मामला उस समय का है जब हमलावर ने खुद को जवानों की गाड़ी के आगे बम से उड़ा दिया। आपको बता दें कि हमलावर का टारगेट बेडियन रोड पर जनगणना टीम थी। पंजाब सरकार के प्रवक्ता मलिक अहमद खान का कहना है कि इस आत्मघाती बम धमाके में 4 जवानों सहित 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल भी हुए हैं।

टीवी फुटेज और तस्वीरों में देखकर पता चला है कि इस बम धमाके में 2 वैन और एक मोटरसाइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि हमलावर कौन था और कहां से आया था। रेस्क्यू टीम ने जगह को चारों तरफ से घेर लिया है।

आपको बता दें कि किसी भी आतंकवादी संगठन ने अभी इस आत्मघाती बम धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन पंजाब के कानून मंत्री राणा सानाउल्लाह का कहना है कि यह एक आतंकवादी हमला था। हमले के बाद से ही लाहौर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। हाल ही में 23 फरवरी को भी लाहौर में हुए एक हमले में 8 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 30 लोग घायल हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश