दुनियाभर में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन सभी महिलाओं के लिए बड़ा ही खास होता है। यदि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास की बात की जाए तो इसे सबसे पहले 1909 में मनाया गया था। बाद में सन् 1975 में इसे संयुक्त राष्ट्र में मान्यता प्राप्त हुई। जब भी यह सवाल पूछा जाता है कि दुनिया में सबसे अमीर कौन है तो हम सभी के दिमाग में पुरूषों की छवि बन जाती है। लेकिन बीते कुछ सालों में महिलाओं ने इस भ्रम को तोड़ा है। बीते कुछ सालों में महिलाओं ने पूरी दुनिया को यह बात मनवाई की वह पुरूषों के मुकाबले कम नहीं हैं। हम सभी ने दुनिया के सबसे अमीर पुरूषों के नाम तो बहुत बार सुने हैं लेकिन क्या आपको इसमें किसी महिला का नाम ध्यान है? महिला दिवस के मौके पर हम आपको आज 2018 की टॉप 10 महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।
1. ऐलिस वाल्टन (कुल संपत्ति- 2.96 लाख करोड़): ऐलिस लुईस वाल्टन वॉल-मार्ट स्टोर्स की अमेरिकी उत्तराधिकारी है। वह वॉल-मार्ट के संस्थापक सैम वाल्टन और हेलेन वाल्टन की बेटी हैं।
2. मारिया फ्रांसा फिस्सोलो: लिस्ट में तीसरा नाम इटली की 82 वर्षीय महिला मारिया फ्रांसा फिस्सोलो का है, उनकी संपत्ति 25.2 अरब डॉलर आंकी गई है।