1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मिस्त्र: आतंकवादी हमले से एक पुलिसकर्मी की मौत, IS ने ली जिम्मेदारी

मिस्त्र: आतंकवादी हमले से एक पुलिसकर्मी की मौत, IS ने ली जिम्मेदारी

काहिरा: मिस्र के दक्षिण सिनाई में संत कैथरीन मठ के निकट सुरक्षा चौकी पर संदिग्ध आतंकवादियों ने गोलीबारी की जिससे एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

 mt Sinai egyptian monastery- India TV Hindi
mt Sinai egyptian monastery

काहिरा: मिस्र के दक्षिण सिनाई में संत कैथरीन मठ के निकट सुरक्षा चौकी पर संदिग्ध आतंकवादियों ने गोलीबारी की जिससे एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

ये भी पढ़े

साइट खुफिया समूह के अनुसार आईएस से संबद्ध अमाक संवाद समिति ने घोषणा की कि समूह के आतंकवादियों ने कल हमले किए।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बंदूकधारियों ने मठ के बाहर एक सुरक्षा चौकी को निशाना बनाया जहां उनकी पुलिस बलों के साथ मुठभेड़ हुई।

बयान में कहा गया कि पुलिस की जवाबी गोलीबारी में कुछ हमलावर घायल हो गए जिसके कारण उन्हें वहां से भागना पड़ा।

सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि घायलों को उपचार के लिए शर्म अल शेख अंतरराष्ट्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Latest World News