1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. विजय माल्या को मिली जमानत, लोन डिफॉल्ट केस में हुई थी गिरफ्तारी

विजय माल्या को मिली जमानत, लोन डिफॉल्ट केस में हुई थी गिरफ्तारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 18, 2017 03:40 pm IST,  Updated : Apr 18, 2017 07:28 pm IST

भारतीय उद्योग जगत की बड़ी हस्ती किंगफिशर कंपनी के मालिक विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद जमानत मिल गई।

Vijay Mallya- India TV Hindi
Vijay Mallya

नई दिल्ली: भारतीय उद्योग जगत की बड़ी हस्ती किंगफिशर कंपनी के मालिक विजय माल्या को  जमानत मिल गई है। उन्हें लंदन में आज गिरफ्तार किया गया था।  विजय माल्या पर सरकारी बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपये बकाया हैं। माल्या पिछले 13 महीने से फरार चल रहे थे।

स्कॉटलैंड यार्ड ने किया था गिरफ्तार

​विजय माल्या को स्कॉटलैंड यार्ड ने गिरफ्तार किया था।  भारतीय समय के मुताबिक सुबह 9 बजे गिरफ्तारी हुई। इन्फोर्समेंट डायरेक्ट्रेट (ईडी) और सीबीआई को लंबे अर्से से माल्या की तलाश थी। भारत सरकार ने विजय माल्या को वापस लाने के लिए यूके सरकार से मदद मांगी थी।

माल्या का ट्वीट

देखें वीडियो

कानून अपना काम करेगा: गंगवार

सरकार की तरफ से पहली प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि माल्या हों या कोई और किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा, कानून अपना काम करेगा। प्रत्यर्पण की कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी।

सरकार के दृढ़ संकल्प से संभव हुआ-स्वामी

बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के दृढ़ संकल्प से यह संभव हुआ है। हमारी ईडी ने कुशलता से  दस्तावेज तैयार की और यूके की सरकार ने भी हमारी पूरी मदद की।

मार्च 2016 से फरार हैं माल्या

विजय माल्या मार्च 2016 से फरार चल रहे हैं। माल्या पर 17 बैंकों के 9 हजार करोड़ से ज्यादा का लोन बकाया है। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) से जुड़े एक केस में मुंबई की स्पेशल कोर्ट माल्या को भगोड़ा घोषित कर चुकी थी। इसके लिए ईडी ने कोर्ट में अर्जी लगाई थी। कई बार नोटिस के बावजूद माल्या पेश नहीं हुए।

माल्या ने 17 अलग-अलग बैंकों से लिए कर्ज

विजय माल्या ने SBI से 1400 करोड़,आईडीबीआई से 727 करोड़ का कर्ज, बैंक ऑफ इंडिया से 575 करोड़ का कर्ज, बैंक ऑफ बड़ौदा से 530 करोड़ का कर्ज, पीएनबी से 710 करोड़ का कर्ज लेकर वापस नहीं किया।

प्रत्यर्पण की कार्रवाई जल्द

प्रवर्तन निदेशालय जल्द ही भारत और यूके के बीच हुए संधि MLAT (India-UK Mutual Legal Assistance Treaty) के तहत माल्या के प्रत्यर्पण के लिए आवेदन करेगा

ये भी पढ़ें

​लाइव अपडेट

  • ​विजय माल्या को कोर्ट से जमानत मिली
  • पीएम के दृढ़ संकल्प से यह संभव हुआ-सुब्रमण्यम स्वामी
  • हमारी ईडी ने कुशलता से  दस्तावेज तैयार की-सुब्रमण्यम स्वामी
  • यूके की सरकार ने पूरी मदद की-सुब्रमण्यम स्वामी
  • ​ब्रिटेन की पुलिस ने सीबीआई को दी गिरफ्तारी की सूचना
  • ​लोन डिफॉल्ट केस में हुई है विजय माल्या की गिरफ्तारी
  • ​लंदन में स्कॉटलैंड यार्ड ने विजय माल्या को गिरफ्तार किया
  • सीबीआई की टीम विजय माल्या के प्रत्यर्पण के लिए लंदन जाएगी
  • विजय माल्या के पास भारतीय पासपोर्ट है
  • मार्च 2016 से फऱार चल रहे हैं विजय माल्या
  • माल्या पर सरकारी बैंकों के 9 हजार करोड़ रुपये बकाया

माल्या ने 17 अलग-अलग बैंकों से लिए कर्ज

  • SBI से 1400 करोड़ का कर्ज लिया
  • आईडीबीआई से 727 करोड़ का कर्ज
  • बैंक ऑफ इंडिया से 575 करोड़ का कर्ज
  • बैंक ऑफ बड़ौदा से 530 करोड़ का कर्ज
  • पीएनबी से 710 करोड़ का कर्ज
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश