1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इस्तांबुल: नकाबपोशों ने दो ईरानियों की गोली मार कर की हत्या

इस्तांबुल: नकाबपोशों ने दो ईरानियों की गोली मार कर की हत्या

इस्तांबुल में नकाबपोशों ने दो ईरानियों की गोली मार कर हत्या कर दी। इन दोनों ईरानियों की पहचान एस के और एम एम के रूप में की गयी है।

istanbul- India TV Hindi
Image Source : PTI istanbul

इस्तांबुल: इस्तांबुल में नकाबपोशों ने दो ईरानियों की गोली मार कर हत्या कर दी। इन दोनों ईरानियों की पहचान एस के और एम एम के रूप में की गयी है। ये दोनों शहर के यूरोप से लगते हिस्से के मसलाक इलाके में अपनी लग्जरी कार से जा रहे थे कि उसी समय एक जीप ने उनका रास्ता रोका। दोगान संवाद समिति ने कल यह जानकारी दी।

ये भी पढ़े

हमलावर अपनी जीप से उतरे और दोनों पर गोली चला दी। एस के ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि एम एम ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ा। हमलावर घटनास्थल से भाग गए। रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है।

मारे गए लोगों की पूर्ण शिनाख्त के बारे में तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है।

Latest World News