1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. डॉन लीक मामले में नवाज शरीफ ने विशेष सलाहकार को बर्खास्त किया

डॉन लीक मामले में नवाज शरीफ ने विशेष सलाहकार को बर्खास्त किया

 Written By: IANS
 Published : Apr 29, 2017 11:31 pm IST,  Updated : Apr 29, 2017 11:31 pm IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने डॉन समाचार पत्र को अहम जानकरियां लीक करने के मामले में अपने विदेश मामलों के विशेष सहायक तारिक फातमी को बर्खास्त करने की शनिवार को मंजूरी दे दी।

Nawaz sharif- India TV Hindi
Nawaz sharif Image Source : PTI

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने डॉन समाचार पत्र को अहम जानकरियां लीक करने के मामले में अपने विदेश मामलों के विशेष सहायक तारिक फातमी को बर्खास्त करने की शनिवार को मंजूरी दे दी। फातमी ने राष्ट्रीय सुरक्षा की एक बैठक की सूचनाओं को लीक कर दिया था, जिसमें कथित तौर पर असैन्य तथा सैन्य नेतृत्व के बीच तकरार की बात कही गई थी। प्रधानमंत्री कार्यालय की एक अधिसूचना के मुताबिक, सूचना मंत्रालय में प्रधान सूचना अधिकारी के खिलाफ ईएंड डी रूल्स 1973 के तहत मुकदमा चलेगा। 

प्रधानमंत्री का दिशा-निर्देश डॉन द्वारा साल 2016 में प्रकाशित एक खबर की जांच कमेटी द्वारा जांच के बाद आया है, जिसने बुधवार को अपनी रिपोर्ट तथा सिफारिशें प्रधानमंत्री को सौंप दी।पाकिस्तान के सबसे पुराने तथा प्रतिष्ठित अंग्रेजी समाचार पत्र डॉन ने छह अक्टूबर को एक सनसनीखेज खबर प्रकाशित की थी, जिसका शीर्षक 'एक्ट अगेंस्ट मिलिटैंट्स ऑर फेस इंटरनेशनल आइसोलेश, सिविलियन्स टेल मिलिटरी' था।

स्तंभकार साइरिल अलमेदिया द्वारा लिखी गई उस खबर में दावा किया गया था कि नवाज शरीफ सरकार कश्मीर तथा अफगानिस्तान में हमला करने वाले आतंकवादी समूहों के खिलाफ कार्रवाई की जरूरत को सेना को समझाने में सफल रही है। सरकार ने खबर की जांच के लिए पिछले साल नवंबर में एक कमेटी का गठन किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश