1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. संयुक्त राष्ट्र की 75वीं वर्षगांठ: पीएम मोदी ने उठाई व्यापक सुधारों की मांग, कहा यूएन पर भरोसे की कमी का संकट

संयुक्त राष्ट्र की 75वीं वर्षगांठ: पीएम मोदी ने उठाई व्यापक सुधारों की मांग, कहा यूएन पर भरोसे की कमी का संकट

संयुक्त राष्ट्र संघ इस साल अपनी 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर कल देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र को संबोधित किया।

<p>UN 75th Anniversary PM Modi speech </p>- India TV Hindi
Image Source : PTI UN 75th Anniversary PM Modi speech 
संयुक्त राष्ट्र संघ इस साल अपनी 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर कल देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र को संबोधित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र पर भरोसे के संकट की ओर ध्यान आकृष्ट किया। संयुक्त राष्ट्र की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर बुलाई गई महासभा की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के ढांचे में व्यापक सुधारों की जरूरत है। इन सुधारों के बिना, संयुक्त राष्ट्र पर भरोसे की कमी का संकट मंडराता है।  
 
अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा, संयुक्त राष्ट्र की बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है। यहां ऐसे सुधार हों, जो मौजूदा वास्तविकताओं को दर्शाए, सभी पक्षकारों की बात रखे और समकालीन चुनौतियों का समाधान दे।

Latest World News