ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत में सोमवार को एक ऐसी घटना देखने को मिली जिसने पूरे देश को हैरान कर के रख दिया है। एक कार ने देश की महिला सांसद हेलेन हेन्स को टक्कर मार दी जिस कारण वह बुरी तरह से घायल हो गई हैं। अब इस घटना को लेकर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने बड़ा बयान जारी किया है। ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बानीज ने कहा है कि ये घटना कोई एक्सीडेंट/हादसा नहीं है। ऐसा लगता है कि ये जानबूझकर किया गया काम है।
क्या है पूरा मामला?
अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ये पूरी घटना विक्टोरिया प्रांत के वांगाराटा में हुई है। यहां 65 वर्षीय सांसद हेलेन हेन्स को उनके चुनावी जिला ऑफिस के बाहर ही एक 'टोयोटा लैंड क्रूजर एसयूवी' (कार) ने टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया है कि आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के बाद एक राहगीर ने कार के ड्राइवर को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। अधिकारियों द्वारा आरोपी की कार से एक चाकू भी जब्त किया गया है। बता दें कि हेलेन हेन्स को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है। हेन्स साल 2019 में पहली बार संसद के लिए चुनी गई थीं।
PM अल्बानीज ने क्या कहा?
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा है कि गाड़ी के ड्राइवर ने संभवत: जानबूझकर सांसद हेलेन हेन्स को टक्कर मारी है। पीएम अल्बानीज ने एक बयान में कहा- ''यह दुर्घटना नहीं है। जान पड़ता है कि ऐसा जानबूझकर किया गया। हमें नहीं पता कि ऐसा क्यों किया गया।'' प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने जानकारी दी है कि ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय आतंकवाद-निरोधक टीम इस पूरी घटना की जांच कर रही है। आपको बता दें कि बीते साल सिडनी के बोंडी बीच पर हनुक्का के जश्न के दौरान गोलीबारी हुई थी जिसमें करीब दर्जनभर लोगों की जान चली गई थी। इस हमले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन किसी तरह बच गए थे।
सांसदों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी
सांसद हेलेन हेन्स के साथ हुई घटना को लेकर पुलिस ने कहा है कि अभी वह इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि क्या इस घटना को जानबूझकर अंजाम दिया गया। आपको बता दें कि इस घटना के सामने आने के बाद ऑस्ट्रेलिया में सांसदों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा गई हैं। ऑस्ट्रेलिया में नेता आम लोगों के लिए काफी आसानी से उपलब्ध रहते हैं और ऐसा देखा जाता है कि वे बिना किसी किसी सुरक्षाकर्मी के अपने काम के लिए आते-जाते रहते हैं। (रिपोर्ट: एपी)
ये भी पढ़ें- Quad देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद बड़ा ऐलान, भारत और अमेरिका ने किया खास फ्रेमवर्क का ऐलान
सिडनी के बॉन्डी बीच पर बड़ा आतंकी हमला, 16 लोगों की मौत; भगदड़ और चीख-पुकार का VIDEO आया सामने
Latest World News