1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. "आज रात करेंगे सबसे बड़ा हमला, ईरान पर कर लेंगे कब्जा ", डोनाल्ड ट्रंप की फिर गीदड़भभकी?

"आज रात करेंगे सबसे बड़ा हमला, ईरान पर कर लेंगे कब्जा ", डोनाल्ड ट्रंप की फिर गीदड़भभकी?

अमेरिका और ईरान अब आमने सामने हैं और खाड़ी में तनाव बढ़ता जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है, कहा-आज रात ईरान पर करेंगे सबसे बड़ा हमला। जानें और क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

Highlights

  • ट्रंप का दावा-आज रात ईरान पर करेंगे सबसे बड़ा हमला
  • होर्मुज को लेकर खाड़ी में छिड़ा है महासंग्राम
  • नेतन्याहू ने भी दी ईरान पर हमले की धमकी

होर्मुज को लेकर चल रही तनातनी के बीच ट्रंप ने आज रात बड़ा हमला करके ईरान को पूरी तरह से तबाह करने का दावा किया है। ट्रंप ने कहा, आज रात ईरान के पूरे इलाके में कब्जा कर लेंगे। ट्रंप ने ये भी दावा किया है कि ईरान की सैन्य ताकत पूरी तरह से खत्म हो चुकी है, रडार से जहाज तक सबकुछ तबाह हो चुके हैं। यहां तक कि कोई लीडरशिप भी नहीं बची है, इसलिये ईरान अब बैकफुट पर है। वहीं, अमेरिकी सीनेट में माइनॉरिटी लीडर Chuck Schumer ने ईरान के ख़िलाफ़ अमेरिका-इज़राइल युद्ध को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप के तौर-तरीकों की आलोचना की है। शूमर ने ट्रंप पर बिना किसी साफ़ रणनीति के पुरानी गलतियों को दोहराने का आरोप लगाया।

ट्रंप ने ईरान को लेकर क्या क्या कहा?
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, इन लोगों के पास चार महीने पहले इन लोगों के पास मिडिल ईस्ट की सबसे मज़बूत सेना थी, उनके पास 159 जहाज़ थे, अब वे सभी पानी के नीचे हैं। उनके पास 230 हवाई जहाज़ थे,
जिनमें अटैक प्लेन भी शामिल थे, वे सभी खत्म हो चुके हैं। उनके पास ज़बरदस्त रडार सिस्टम था, वह सब खत्म हो गया है। उनके पास ज़बरदस्त एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम था। वह सब खत्म हो गया है, उनकी पूरी लीडरशिप खत्म हो चुकी है।

होर्मुज पर छिड़ा है महासंग्राम
अमेरिका का बयान- होर्मुज में 20% सुरक्षा फीस वसूलेंगे, अमेरिका 'गार्जियन ऑफ द होर्मुज स्ट्रेट' है, ईरानी बंदरगाहों में नाकेबंदी करेंगे, ईरानी जहाजों पर नई पाबंदियां लागू करेंगे, ईरान के इलाके पर कब्जा करेंगे                        
ईरान ने अमेरिका को दिया जवाब
ईरान ने अमेरिका को दिया जवाब-होर्मुज पर कंट्रोल नहीं छोड़ेंगे, ईरान होर्मुज का गार्जियन है और रहेगा, होर्मुज पर अमेरिका का दखल मंजूर नहीं, होर्मुज पर नियंत्रण बनाए रखेंगे, अमेरिका को मुंहतोड़ जवाब देंगे।  

नेतन्याहू ने दी ईरान को धमकी
इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कसम खाई है कि अगर ईरान उनके देश पर नए हमले करता है, तो वे ईरान पर ज़ोरदार जवाबी हमला करेंगे। उनके ऑफ़िस से जारी एक वीडियो के मुताबिक, नेतन्याहू ने एक कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैं ईरान के नेताओं से कहना चाहता हूँ: अगर आप हम पर हमला करते हैं, तो यह उम्मीद न करें कि हालात शांत रहेंगे। उन्होंने कहा, अब वे दिन लद गए हैं जब कोई हम पर हमला करे और हम निर्णायक जवाबी कार्रवाई न करें।

ये भी पढ़ें:
'होर्मुज पर कोई समझौता नहीं, अमेरिका युद्ध से नहीं खोल पाएगा रास्ता', ईरानी सेना की दो टूक

Latest World News