A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. केन्या में 2 लड़कों के पास से मिली हैं 5000 चींटियां, जानें अब क्या होगा

केन्या में 2 लड़कों के पास से मिली हैं 5000 चींटियां, जानें अब क्या होगा

केन्या में बेल्जियम के 2 लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। इन लड़कों के पास से 5,000 चींटियां बरामद की गई हैं। माना जा रहा है कि चींटियों की यूरोपीय और एशियाई बाजारों में तस्करी की जानी थी।

केन्या में 2 लड़कों के...- India TV Hindi
Image Source : AP केन्या में 2 लड़कों के पास से मिली 5000 चींटियां

नैरोबी: केन्या में रह रहे बेल्जियम के 2 लड़कों के पास से 5,000 चींटियां बरामद की गई हैं। अब इन लड़कों पर वन्यजीव संरक्षण कानूनों का उल्लंघन करने के लिए 7,700 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। अदालत ने लड़कों को जुर्माना नहीं भरने पर 12 महीने जेल में रहने का विकल्प भी दिया है। वन्यजीव कानूनों के उल्लंघन पर 12 महीने की कैद अधिकतम सजा है। 

गेस्ट हाउस से किया गया था गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि लड़कों के पास से चींटियां बरामद की गईं और ऐसा माना जा रहा है कि उनकी यूरोपीय और एशियाई बाजारों में तस्करी की जानी थी। केन्या वन्यजीव प्रजातियों की तस्करी आम बात हैं। बेल्जियम के रहने वाले लोर्नोय डेविड और सेप्पे लोडेविज्क्स को पांच अप्रैल को एक गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान इनके पास से चींटियां बरामद की गई थीं। दोनों लड़कों की उम्र 19 वर्ष है। 

Image Source : apकेन्या में 2 लड़कों के पास से मिली 5000 चींटियां

पहले भी तस्करी में शामिल थे लड़के

अधिकारियों ने बताया कि दोनों पर 15 अप्रैल को आरोप तय किए गए थे। केन्या वन्यजीव सेवा ने पूर्व में बताया था कि दोनों लड़के यूरोप और एशिया के बाजारों में चींटियों की तस्करी में शामिल थे। एजेंसी के मुताबिक, बरामद की गई इन चींटियों में ‘मेसोर सेफेलोट्स’ नाम की चींटी प्रजाति भी शामिल है, जो पूर्वी अफ्रीका में पाई जाने वाली एक विशिष्ट, बड़ी और लाल रंग की चींटी होती है। (एपी)

यह भी पढ़ें:

Operation Sindoor: भारत ने सरजाल में जैश-ए-मोहम्मद का संचार नेटवर्क किया ध्वस्त, जानें क्यों ये है बड़ी कामयाबी

Operation Sindoor का असर, अमेरिका ने पाकिस्तान में अपने नागरिकों के लिए जारी किया सुरक्षा अलर्ट

Latest World News