A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ब्राजील में बेकाबू हालात, पुलिस कार्रवाई में 119 लोगों की मौत के बाद शुरू हुए विरोध प्रदर्शन

ब्राजील में बेकाबू हालात, पुलिस कार्रवाई में 119 लोगों की मौत के बाद शुरू हुए विरोध प्रदर्शन

ब्राजील में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई है। लोगों की मौत के बाद अब ब्राजील में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।

Brazil Protest- India TV Hindi
Image Source : AP Brazil Protest

Brazil Protest: ब्राजील के रियो डी जनेरियो में मादक पदार्थ गिरोह के खिलाफ पुलिस की छापेमारी कार्रवाई में कम से कम 119 लोगों की मौत हो गई है। लोगों की मौत को बाद ब्रजील में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। प्रदर्शन कर लोगों ने गवर्नर से इस्तीफे की मांग कर डाली है। ब्राजील में पुलिस की इस हालिया कार्रवाई को शहर के इतिहास की सबसे घातक कार्रवाई माना जा रहा है। 

शव सड़क पर रख लोगों ने किया प्रदर्शन

पुलिस कार्रवाई में मौतों के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रख कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर एक खास वर्ग के लोगों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। बड़ी संख्या में लोग सरकारी मुख्यालय के सामने एकत्र हुए। उन्होंने नारे लगाए और लाल रंग से रंगे ब्राजील के झंडे लहराए। 

सुप्रीम कोर्ट ने मांगी जानकारी

मृतकों की संख्या और शवों की अवस्था (विकृति और चाकू के घाव आदि) को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। ब्राजील के उच्चतम न्यायालय, अभियोजकों और सांसदों ने गवर्नर कास्त्रो से अभियान की विस्तृत जानकारी प्रदान करने को कहा है। मृतकों की कुल संख्या अधिकारियों की ओर से पूर्व में बताई गई संख्या से कही अधिक है। अधिकारियों ने पहले कहा था कि 60 लोग मारे गए है जबकि वास्तविक संख्या 100 से अधिक है।

Image Source : apBrazil Protest

'वो तस्कर हैं, लेकिन इंसान हैं'

रियो डी जनेरियो में छापे की कार्रवाई लगभग 2,500 पुलिसकर्मियों और सैनिकों ने पेन्हा और कॉम्प्लेक्सो डी अलेमाओ में की थी। स्थानीय निवासी एलिसांगेला सिल्वा सैंटोस (50) ने पेन्हा में कहा, "वो उन्हें जेल ले जा सकते थे, उन्हें इस तरह क्यों मार रहे हैं? उनमें से बहुत से जिंदा थे और मदद के लिए पुकार रहे थे। हां, वो तस्कर हैं, लेकिन वो इंसान हैं।" पुलिस और सैनिकों ने हेलीकॉप्टरों, बख्तरबंद वाहनों और पैदल ही अभियान शुरू किया, जिसका लक्ष्य ‘रेड कमांड’ गिरोह था। 

रियो डी जनेरियो के गवर्नर ने क्या कहा?

रियो डी जनेरियो के गवर्नर क्लाउडियो कास्त्रो ने कहा है कि हमारे सामने भयावह चुनौती है। यह एक सामान्य अपराध नहीं है, बल्कि वामपंथी कैदियों के एक समूह के रूप में गठित यह संगठन अब एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह के रूप में विकसित हो चुका है, जो मादक पदार्थों की तस्करी और जबरन वसूली में शामिल है। गिरोह अक्सर प्रतिद्वंद्वी गुटों और सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष करता रहता है। (एपी)

यह भी पढ़ें:

ट्रंप ने चीन को दी 10 परसेंट वाली राहत, शी के साथ हुई बैठक में टैरिफ कटौती का किया ऐलान

Russia Ukraine war: रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के 2 शहरों को घेरा, जंग के बीच पुतिन का बड़ा दावा

Latest World News