A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. कनाडा में भारी बेरोजगारी, सिर्फ 5 मामूली पदों के लिए लंबी कतार और मारामारी; VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

कनाडा में भारी बेरोजगारी, सिर्फ 5 मामूली पदों के लिए लंबी कतार और मारामारी; VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

कनाडा जाकर लाइफ सेटल करने और अमीर बनना का सपना देख रहे हैं तो सावधान हो जाइये। कनाडा में जाकर बसने से पहले भारतीय लड़की द्वारा बनाया गया यह वीडियो जरूर देख लीजिये। यह वीडियो आपकी भी आंखें खोल देगा।

कनाडा में भारतीय लड़की ने दिखाई सच्चाई।- India TV Hindi
Image Source : X कनाडा में भारतीय लड़की ने दिखाई सच्चाई।

ओटावाः कनाडा जाकर अमीर बनने का सपना देखने वालों को यह वीडियो देखकर बड़ा झटका लगेगा। कनाडा में बेरोजगारी का आलम भारत से कई गुना ज्यादा बदतर है। एक भारतीय लड़की ने कनाडा की हकीकत दिखाकर उसकी पोल खोल दी है। तमाम भारतीय युवक जो कनाडा में जाकर सेटल होने और वहां जाकर अच्छी नौकरी और अच्छा पैसा कमाने का सपना देखते हैं, यह वीडियो उन लोगों की आंखें खोल देगा। एक भारतीय लड़की ने दिखाया है कि कनाडा में सिर्फ 5 मामूली पदों पर नौकरी के लिए हजारों लोगों की लंबी कतार लगी है। 

हाई-फाई डिग्री धारक मामूली पदों के लिए कतार में 

वीडियो में भारतीय लड़की ने दिखाया है कि सिर्फ 5 मामूली पदों के लिए बड़ी-बड़ी डिग्रियां धारक युवक भी लंबी कतारों में कई घंटे से खड़े हैं। नौकरी केवल 5 लोगों को मिलनी है और लाइन कई हजार लोगों की है। यहां कई लाइनों में लोग अपनी डिग्री लिए इंटरव्यू की बारी आने का इंतजार करते दिख रहे हैं। 

बाहर से खूबसूरत और अंदर से खोखला कनाडा

वीडियो में भी देखा जा सकता है कि जिस स्थान पर युवाओं ने 5 मामूली पदों के लिए घंटों से लाइन लगा रखी है, वह स्थान संभवतः किसी समुद्र का किनारा लग रहा है। यहां बड़ी-बड़ी और भव्य इमारतें इस जगह की खूबसूरती में चांद लगा रही हैं। मगर सिर्फ दिखावे पर मत जाइये। यहां बाहर जितनी अधिक खूबसूरती दिख रही है, अंदर से कनाडा उतना ही ज्यादा खोखला है। तभी तो यहां हजारों युवा मामूली सी नौकरी के लिए लंबी कतार में हैं। 

अप्रेंटिस टाइप पदों के लिए मारामारी

वीडियो में भारतीय लड़की बता रही है कि यह पद कोई ऐसा नहीं है, जिसके लिए लोग यहां लाइन में लगे हैं। बल्कि यह इंटर्नशिप और अप्रेंटिस टाइप के पदों के समकक्ष है, जिसके लिए इतनी लंबी कतार है। भारतीय लड़की अपने देश के लोगों को संदेश देते हुए यह भी कहती है कि ...भाई सब जगह की यही हालत है....किसी लुभावने सपने और वादों में मत पड़िये...यहां की हकीकत देखिये तब समझ आएगा कि कनाडा की हालत क्या है...बाहर से सभी को लगता होगा कि कनाडा में ऐसा नहीं होगा...वहां जॉब की भरमार होगी और अच्छे पैसे मिलते होंगे...मगर हकीकत देखकर ही ऐसे देशों में आइये। भारतीय लड़की द्वारा बनाया गया यह वीडियो अब काफी ज्यादा वायरल है। 

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान आर्मी चीफ मुनीर ने फिर कश्मीर पर उगला जहर, आतंकी गतिविधियों को "वैध संघर्ष" बता किया समर्थन का वादा
 

Latest World News