A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. डोमिनिका रिपब्लिक में भीषण विमान हादसा, पायलट और को-पायलट की मौत, इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ प्लेन

डोमिनिका रिपब्लिक में भीषण विमान हादसा, पायलट और को-पायलट की मौत, इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ प्लेन

हादसा डोमिनिका रिपब्लिक के हासा ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ। इस हादसे में पायलट और को पायलट की मौत हो गई। वीडियो में प्लेन को जलते हुए देखा गया।

Plane crash- India TV Hindi
Image Source : X/@100DEGREESP हादसे का शिकार हुआ विमान

डोमिनिका रिपब्लिक में भीषण विमान हादसा हुआ है। इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान यहां एक प्लेन क्रैश हो गया। क्रैश होते ही प्लेन में धमाके के साथ आग लग गई। इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्राइवेट विमान क्रैश हुआ। यह भीषण हादसा डोमिनिका रिपब्लिक के हासा ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ। हादसे के बाद विमान आग का गोला बन गया। हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई।

अमेरिकन रजिस्टर्ड प्राइवेट जेट गल्फस्ट्रीम G200, प्यूर्टो रिको से टेक्सास जा रहा था। टेकऑफ के तुरंत बाद इंजन फेलियर या हाइड्रॉलिक समस्या रिपोर्ट हुई। क्रू ने इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन विमान हार्ड लैंडिंग के बाद घास में फिसला और आग के गोले में बदल गया। हादसे में दो क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। मृतकों की पहचान एरिक जेवियर डियागो और रूडी गजल के रूप में हुई है, दोनों पायलट थे।

बाल-बाल बचे मेजर लीग बेसबॉल के स्टार खिलाड़ी

हादसे का शिकार हुआ प्राइवेट जेट खाली था, उसमें कोई भी यात्री सवार नहीं था। पूर्व मेजर लीग बेसबॉल प्लेयर यादियर मोलिना ने बताया कि यह फ्लाइट उन्हें और उनके परिवार को पिक करने वाली थी, लेकिन सौभाग्य से वे उसमें नहीं थे। डोमिनिकन अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

कैसे हुआ हादसा?

प्यूर्टो रिको की कंपनी ऐबोनिटो एविएशन से संचालित प्राइवेट जेट ने ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी। यह प्लेन यादियर मोलिना, उनके परिवार और दोस्तों को लेने जा रहा था। टेकऑफ के बाद कुछ मिनट बाद लगभग 16 नॉटिकल मील दूर तकनीकी खराबी रिपोर्ट हुई। इंजन फेलियर या हाइड्रोलिक समस्या के बारे में पायलट को पता चला। उन्होंने इमरजेंसी रिटर्न किया और रनवे 29 पर लैंडिंग की कोशिश की। हार्ड लैंडिंग के बाद विमान रनवे से घास में फिसला, फिर आग लग गई और चंद मिनट में पूरा विमान जलकर खाक हो गया।

एविएशन अथॉरिटी ने शुरू की जांच

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में एयरपोर्ट से धुएं का एक बड़ा गुबार उठता दिख रहा है, और फायर ट्रक आग बुझाने के लिए पानी की बौछार कर रहे हैं। एविएशन अथॉरिटी के अनुसार, गल्फस्ट्रीम जी-200 जेट के क्रैश का कारण पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। 

2021 में भी हुआ था बड़ा हादसा

ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन ला रोमाना के पास है। यहां की अर्थव्यवस्था टूरिज्म पर बहुत ज्यादा निर्भर है। पर्यटकों के आने से होने वाली आय ही डोमिनिकन रिपब्लिक की लगभग 11.6 मिलियन (1.16 करोड़) आबादी के जीवनयापन का आधार है। इससे पहले 2021 में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। पांच साल पहले सैंटो डोमिंगो के लास अमेरिकास इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक प्राइवेट प्लेन उड़ान भरने के बाद क्रैश हो गया था, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें-

नहीं थमेगा ये युद्ध! अब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सख्त चेतावनी, कहा- हमले रोके नहीं तो रुक सकती है सीजफायर की डील

फिलीपींस भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.8 रही तीव्रता, सुनामी की चेतावनी जारी

Latest World News