1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. फिलीपींस भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.8 रही तीव्रता, सुनामी की चेतावनी जारी

फिलीपींस भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.8 रही तीव्रता, सुनामी की चेतावनी जारी

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 08, 2026 07:25 am IST,  Updated : Jun 08, 2026 07:25 am IST

भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है और लोगों से ऊंची जगहों पर जाने की अपील की गई है। हालांकि, अब तक किसी भी तरह के बड़े नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

Philippines Earthquake- India TV Hindi
फिलीपींस में भूकंप से तबाही Image Source : AP

फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से में सोमवार सुबह 7.8 मैग्नीट्यूड का एक जोरदार भूकंप आया। इसके बाद कुछ इलाकों के तटों पर सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। भूकंप का केंद्र मिंडानाओ इलाके में था। भूकंप के चलते बिजली गुल होने की खबर है और लोगों से ऊंची जगहों पर जाने की अपील की गई है। हालांकि, नुकसान या किसी के हताहत होने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का सेंटर मिंडानाओ द्वीप पर जनरल सैंटोस शहर से 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में, 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप लोकल टाइम के हिसाब से सुबह 7:37 बजे आया।

इंडोनेशिया-मलेशिया में भी सुनामी का खतरा

पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने कहा कि फिलीपींस के कुछ तटों पर 3 मीटर तक ऊंची सुनामी लहरें उठ सकती हैं। इंडोनेशिया और मलेशिया के कुछ तटों पर 1 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। फिलीपीन इंस्टीट्यूट के हेड टेरेसिटो बैकोलकोल ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए कहा, "हम लोगों को ऊंची जगहों पर जाने या और अंदर जाने की सलाह देते हैं।" ताइवान, जापान, गुआम, पापुआ न्यू गिनी और पश्चिमी प्रशांत महासागर के कई द्वीप देशों और इलाकों में छोटी सुनामी लहरें आ सकती हैं।

रिंग ऑफ फायर पर स्थित है फिलीपींस

इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी और उत्तरी मालुकु प्रांतों में रहने वालों ने भूकंप के झटके महसूस किए। फिलीपींस दुनिया के सबसे ज्यादा आपदाओं से प्रभावित देशों में से एक है। यह देशे अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोटों की चपेट में आता है। यह प्रशांत महासागर के चारों ओर भूकंपीय दरारों के एक गोले पर स्थित है। इसे रिंग ऑफ फायर कहा जाता है। इस द्वीपसमूह पर हर साल लगभग 20 टाइफून और ट्रॉपिकल तूफान भी आते हैं।

तीन बार महसूस हुए जोरदार झटके

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार सुबह 5.07 बजे से लेकर 6.25 बजे के बीच भूकंप के तीन जोरदार झटके महसूस किए गए। पहले भूकंप की तीव्रता 7.7 थी। यह सुबह 5 बजकर 7 मिनट पर महसूस किया गया। भूकंप के केंद्र की गहराई धरती की सतह से 93 किलोमीटर नीचे थी। दूसरा झटका 5 बजकर 18 मिनट पर आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 थी। इसका केंद्र जमीन में 79 किलोमीटर गहरा था। तीसरा भूकंप 6 बजकर 25 मिनट पर महसूस किया गया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.6 रही और केंद्र 76 किलोमीटर नीचे था।

यह भी पढ़ें-

ईरान ने एक बार फिर इजरायल पर किया जोरदार हमला, वेस्ट बैंक पर रातभर दागीं मिसाइलें; ट्रंप ने दी चेतावनी

भूटान में 5.6 तीव्रता का भूकंप, भारत के कई राज्यों में भी झटके; चीन, नेपाल और बांग्लादेश भी दहले

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश