1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इथियोपियाई प्रधानमंत्री अबी अहमद ने खुद गाड़ी चलाकर PM मोदी को पहुंचाया होटल, म्यूजियम और पार्क की भी कराई सैर

इथियोपियाई प्रधानमंत्री अबी अहमद ने खुद गाड़ी चलाकर PM मोदी को पहुंचाया होटल, म्यूजियम और पार्क की भी कराई सैर

इथियोपिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। इथियोपिया के प्रधानमंत्री और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता अबी अहमद अली ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए खुद पीएम मोदी का स्वागत करने अदीस अबाबा एयरपोर्ट पहुंचे।

कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली - India TV Hindi
Image Source : ANI कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्डन की यात्रा के बाद मंगलवार को इथियोपिया पहुंचे हैं। यहां पीएम मोदी का अदीस अबाबा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। इथियोपिया के प्रधानमंत्री और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता अबी अहमद अली ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए खुद पीएम मोदी का स्वागत करने अदीस अबाबा एयरपोर्ट पहुंचे।

PM अबी अहमद ने खुद चलाई गाड़ी

सबसे खास बात यह रही कि पीएम अबी अहमद अली ने एयरपोर्ट से पीएम मोदी को उनके होटल तक खुद गाड़ी चलाकर पहुंचाया।

साइंस म्यूजियम और फ्रेंडशिप पार्क का दौरा

इतना ही नहीं, रास्ते में इथियोपियाई प्रधानमंत्री अबी अहमद ने एक विशेष पहल करते हुए पीएम मोदी को साइंस म्यूजियम और फ्रेंडशिप पार्क भी दिखाया। यह दोनों स्थान पीएम मोदी के आधिकारिक यात्रा कार्यक्रम में शामिल नहीं थे। उन्होंने पीएम मोदी को इथियोपियाई कॉफी की अलग-अलग किस्मों के बारे में जानकारी भी दी। सूत्रों ने कहा कि नोबेल शांति पुरस्कार विजेता अली का यह विशिष्ट व्यवहार मोदी के प्रति उनके उल्लेखनीय सम्मान को दर्शाता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “भारत-इथियोपिया के सदियों पुराने संबंधों का जश्न मनाते हुए! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इथियोपिया की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर अदीस अबाबा पहुंचे। एक विशेष भाव के रूप में प्रधानमंत्री अबी अहमद अली उनका स्वागत करने के लिए खुद एयरपोर्ट पहुंचे। प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से रंगारंग स्वागत किया गया।”

जायसवाल ने कहा, “इथियोपिया ‘ग्लोबल साउथ’ में भारत का एक प्रमुख भागीदार है और ब्रिक्स का एक साथी सदस्य भी है।” मोदी भारत-इथियोपिया द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर अली के साथ व्यापक बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री की इथियोपिया यात्रा से पहले विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, “यह यात्रा ‘ग्लोबल साउथ’ में साझेदार के रूप में भारत और इथियोपिया के बीच गहरी दोस्ती और द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने की दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि होगी।” इथियोपिया की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री देश की संसद के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान वह “लोकतंत्र की जननी” के रूप में भारत की यात्रा और ‘ग्लोबल साउथ’ के लिए भारत-इथियोपिया साझेदारी क्या मायने रखती है विषय पर अपने विचार साझा करेंगे। (भाषा इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें-

डोनाल्ड ट्रंप ने PM मोदी को बताया 'बहुत अच्छा दोस्त', भारत के बारे में कही ये बड़ी बात

पीएम मोदी जॉर्डन के बाद पहुंचे इथियोपिया, खास अंदाज में PM अबी अहमद अली ने किया स्वागत

Latest World News