1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पीएम मोदी जॉर्डन के बाद पहुंचे इथियोपिया, खास अंदाज में PM अबी अहमद अली ने किया स्वागत

पीएम मोदी जॉर्डन के बाद पहुंचे इथियोपिया, खास अंदाज में PM अबी अहमद अली ने किया स्वागत

 Published : Dec 16, 2025 05:44 pm IST,  Updated : Dec 16, 2025 06:48 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन की राजकीय यात्रा पर इथियोपिया पहुंचे हैं। पीएम मोदी इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के आमंत्रण पर इथियोपिया गए हैं।

इथियोपिया के PM अबी अहमद अली ने PM नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। खास अंदाज़ में उन्होंने पीएम मोदी को- India TV Hindi
इथियोपिया के PM अबी अहमद अली ने PM नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। खास अंदाज़ में उन्होंने पीएम मोदी को खुद गाड़ी चलाकर होटल तक पहुंचाया। Image Source : ANI

PM Modi Ethiopia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्डन की सफल यात्रा तके बाद इथियोपिया के अदीस अबाबा पहुंचे हैं। पीएम मोदी इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के आमंत्रण पर 2 दिन की राजकीय यात्रा पर इथियोपिया गए हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी की फेडरल डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ इथियोपिया की पहली यात्रा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने इथियोपिया के अदीस अबाबा में अनौपचारिक बातचीत भी की है।

इथियोपिया के पीएम ने खुद चलाई कार

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने अदीस अबाबा एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इस दौरान खास अंदाज में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को खुद गाड़ी चलाकर होटल तक पहुंचाया। रास्ते में उन्होंने पहल करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को साइंस म्यूजियम और फ्रेंडशिप पार्क भी दिखाया, जो पहले से तय कार्यक्रम में शामिल नहीं था। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता इथियोपियाई प्रधानमंत्री के खास हाव-भाव से प्रधानमंत्री मोदी के प्रति उनका सम्मान दिखता है।

इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे पीएम

अपनी पहली यात्रा के दौरान पीएम मोदी इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। अपने संबोधन में पीएम मोदी लोकतंत्र की जननी के रूप में भारत की यात्रा पर भी अपने विचार रखेंगे। भारत और इथियोपिया के बीच साझेदारी ग्लोबल साउथ के लिए कितनी अहम साबित हो सकती है इस पर भी पीएम मोदी अपनी बात रखेंगे। इथियोपिया से पीएम मोदी अपनी यात्रा के तीसरे चरण में ओमान जाएंगे। =

क्यों अहम है पीएम मोदी का इथियोपिया दौरा?

वैसे देखा जाए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इथियोपिया दौरा भारत की अफ्रीका नीति, वैश्विक कूटनीति और दोनों देशों के बीच  सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इथियोपिया अफ्रीका का एक प्रमुख देश है और अफ्रीकी संघ (AU) का मुख्यालय भी यहीं स्थित है। ऐसे में पीएम मोदी की यह यात्रा कई स्तरों पर खास रणनीतिक महत्व रखती है। इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में अफ्रीकी संघ का मुख्यालय है। पीएम मोदी की यात्रा भारत और पूरे अफ्रीका महाद्वीप के बीच रिश्तों को मजबूत करने की अहम कड़ी साबित होगी।

यह भी पढ़ें:

पीएम मोदी ने जॉर्डन यात्रा को बताया बेहद कामयाब, कहा- 'खुलेंगे तरक्की और खुशहाली के नए रास्ते'

इमरान खान को जेल मुनीर के लिए बनी लाइफटाइम इम्युनिटी, भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा; जानें और क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश