A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. अगर फिर हमला किया तो अब 'न्यूक्लियर हथियार' के अलावा कोई उपाय नहीं, ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी

अगर फिर हमला किया तो अब 'न्यूक्लियर हथियार' के अलावा कोई उपाय नहीं, ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी

ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उस पर दोबारा हमला किया गया तो वह यूरेनियम संवर्धन की दर 90 प्रतिशत कर देगा। ईरानी संसद की कमीशन के प्रवक्ता इब्राहिम रेजाई ने दावा किया कि इस विकल्प पर संसद में समीक्षा की जाएगी।

ईरान की चेतावनी- India TV Hindi
Image Source : PTI ईरान की चेतावनी

ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर जारी है लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। अमेरिका बार बार ईरान को धमकी देता रहता है, अब ईरान ने चेतावनी दी है, अगर अमेरिका या इज़राइल की सेनाएं उस पर दोबारा हमला करती हैं, तो वह अपने यूरेनियम भंडार को 90 प्रतिशत शुद्धता (हथियार बनाने की क्षमता) तक समृद्ध कर सकता है। यह धमकी ऐसे समय में आई है जब मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के खिलाफ नई सैन्य कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं, क्योंकि देश के साथ बातचीत पर संशय बना हुआ है। ईरानी संसदीय आयोग के प्रवक्ता इब्राहिम रेज़ाई ने एक पोस्ट में कहा, "एक और हमले की स्थिति में ईरान के विकल्पों में से एक 90 प्रतिशत संवर्धन हो सकता है और हम संसद में इस पर विचार करेंगे।"

ट्रंप ने ईरान को फिर दी है धमकी

ट्रम्प ने ईरान के "न्यूक्लियर डस्ट" को लेकर कहा है कि तेहरान को परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा, "हम ईरान को परमाणु हथियार नहीं रखने देंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान के भंडार पर करीबी नजर रख रहा है और अगर कोई भी उस जगह के पास आता है तो वाशिंगटन को पता चल जाएगा और उन्हें उड़ा दिया जाएगा। ट्रम्प ने सोमवार को यह भी चेतावनी दी कि मध्य पूर्व युद्ध में युद्धविराम "लाइफ सपोर्ट सिस्टम" पर है, क्योंकि उन्होंने ईरान के नवीनतम जवाबी प्रस्ताव को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि उसकी सेना किसी भी आक्रामकता का जवाब देने के लिए तैयार है।

ईरान बना सकता है परमाणु हथियार

संयुक्त राष्ट्र की निगरानी संस्था का मानना ​​है कि ईरान के भंडार में मौजूद 440.9 किलोग्राम (972 पाउंड) यूरेनियम 60 प्रतिशत तक संवर्धित है, जो 90 प्रतिशत शुद्धता (हथियार निर्माण के लिए आवश्यक स्तर) से बस एक तकनीकी कदम दूर है। 90 प्रतिशत शुद्ध यूरेनियम परमाणु हथियार बनाने के लिए बेहतर होता है। जून 2021 में, ईरान के तत्कालीन राष्ट्रपति हसन रूहानी ने स्वीकार किया था कि यदि तेहरान के परमाणु रिएक्टरों को आवश्यकता हो तो वह यूरेनियम को 90 प्रतिशत तक संवर्धित कर सकता है।
 

ये भी पढ़ें: 

धमाके से दहला पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा, आत्मघाती हमले में 9 लोगों की मौत, कई घायल
खाड़ी क्षेत्र में फिर बढ़ा तनाव! ईरान ने कुवैत में रिवोल्यूशनरी गार्ड के दस्ते को हमले के लिए भेजा,आरोपों से मचा हड़कंप

Latest World News