A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. अमेरिका को जवाब देने को तैयार ईरानी सेना, जवानों से मिलने पहुंचे कमांडर जहांशाही-देखें वीडियो

अमेरिका को जवाब देने को तैयार ईरानी सेना, जवानों से मिलने पहुंचे कमांडर जहांशाही-देखें वीडियो

ईरान में अमेरिका के ग्राउंड ट्रूप्स उतारने की ख़बरों के बीच ग्राउंड फोर्सेज़ के कमांडर अमीर सरतीप अली जहांशाही ने जवानों से मुलाकात की। कमांडर ने कहा हर हालात से निपटने के लिए हम तैयार हैं। देखें वीडियो...

ईरान के कमांडर ने जवानों से की मुलाकात- India TV Hindi
Image Source : REPORTER ईरान के कमांडर ने जवानों से की मुलाकात

ईरान में अमेरिका के ग्राउंड ट्रूप्स उतारने की ख़बरों के बीच ग्राउंड फोर्सेज़ के कमांडर अमीर सरतीप अली जहांशाही ने ईरान की सरहदों का दौरा किया। अमीर सरतापी ने कहा कि ईरान का एक-एक इंच  जवानों की होशियारी और तैयारी से महफूज़ है, दुश्मन की हर गतिविधि पर नज़र रखी जा रही है और हर हालात से निपटने के लिए हम तैयार हैं। ये तैयारी अमेरिकी सेना से निपटने के लिए हो रही है, क्योंकि अमेरिका अपने खतरनाक सैन्य टुकड़ी को मिडिल ईस्ट में तैनात करने वाला है। युद्ध अब नया मोड़ ले सकता है क्योंकि ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता हो नहीं पा रही है। 

ईरान ने वीडियो जारी किया

ईरानी संसद के अध्यक्ष ग़ालिबफ़ ने कहा

ईरान के राष्ट्र के नायक! सड़कों पर आपकी 25 रातों की उपस्थिति और सशस्त्र बलों के बलिदान ने प्रिय ईरान के लिए एक ऐतिहासिक विजय के लिए परिस्थितियां तैयार की हैं। कोई भी ईरान और ईरानी जनता को अल्टीमेटम नहीं दे सकता। आपके बच्चे इस अवसर को तब तक हाथ से नहीं जाने देंगे जब तक कि विजय पूर्ण रूप से प्राप्त न हो जाए और "युद्ध-युद्धविराम-युद्ध" के इस भयावह चक्र का अंत न हो जाए।

मसूद पेज़ेश्कियान ने रूस को धन्यवाद कहा

"राष्ट्रपति पुतिन के संदेश और रूसी जनता का समर्थन हमें इस युद्ध में प्रेरित करता है। ईरानी जनता का प्रतिरोध और साहस नए बंधन का वादा करता है जो इस क्षेत्र के देशों द्वारा पूर्वी एशिया की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। ईरान की जनता की ओर से, मैं रूस की सरकार और जनता को धन्यवाद देता हूं।"

सैयद अब्बास अराघची ने कहा

इस युद्ध की शुरुआत से ही, अमेरिकी सैनिक जीसीसी में स्थित सैन्य ठिकानों से भागकर होटलों और दफ्तरों में छिप गए हैं। वे जीसीसी नागरिकों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। अमेरिका के होटल उन अधिकारियों को बुकिंग देने से इनकार कर रहे हैं जो ग्राहकों के लिए खतरा बन सकते हैं। जीसीसी के होटलों को भी ऐसा ही करना चाहिए।

Latest World News