1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. किम जोंग उन जिंदा हैं, 'कोमा' में नहीं, अटकलों के बीच बेटी के साथ स्टाइल में दिखे उत्तर कोरिया के तानाशाह

किम जोंग उन जिंदा हैं, 'कोमा' में नहीं, अटकलों के बीच बेटी के साथ स्टाइल में दिखे उत्तर कोरिया के तानाशाह

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को लेकर अफवाह फैली कि उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है, वो कोमा में हैं। अफवाह ऐसी भी थी कि उनकी मौत हो गई है। इस बीच उनकी तस्वीरों ने अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

स्टाइल में दिखे किम जोंग उन- India TV Hindi
स्टाइल में दिखे किम जोंग उन

Highlights

  • किम जोंग उन की मौत की अफवाह
  • बेटी के साथ स्टाइल में दिखे तानाशाह
  • कौन होगा उत्तर कोरिया का शासक

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन के कोमा में होने और उन्हें इलाज के लिए बीजिंग ले जाए जाने की नई ऑनलाइन अफवाहों के बीच उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी, कोरियन सेंट्रल न्यूज़ एजेंसी (KCNA) की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार 19 अक्टूबर को उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन अपनी बेटी के साथ कपड़ों और जूतों की एक प्रदर्शनी में देखे गए। हाल ही में जारी तस्वीरों में उन्हें कपड़ों और जूतों की प्रदर्शनी में देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर फैली अफवाह में ऑनलाइन कई ऐसे दावे किए जा रहे थे,जिनकी पुष्टि नहीं हुई है कि किम उन जोंग को ब्रेन हैमरेज हो गया है, वे कोमा में चले गए हैं या उनकी मौत हो गई है।

KCNA ने बताया कि किम ने सोमवार को रक्षा संग्रहालय में प्रदर्शनी का दौरा किया और उत्तर कोरिया के कपड़ा और जूता उद्योगों के विकास की तारीफ की। इस प्रदर्शनी में कपड़ों की 70,700 से ज़्यादा वस्तुएं और जूतों की 170,000 से ज़्यादा जोड़ियां शामिल थीं। ये उत्पाद देश भर की फैक्ट्रियों में तैयार किए गए थे, जो किम की क्षेत्रीय विकास नीति का हिस्सा हैं। इस नीति का उद्देश्य बड़े शहरी केंद्रों के बाहर उत्पादन और जीवन स्तर में सुधार लाना है।

सोशल मीडिया पर क्या फैली अफवाहें

  • सोशल मीडिया पर किम की सेहत को लेकर कई पोस्ट में दावा किया गया कि उन्हें गंभीर ब्रेन हैमरेज हुआ है, वे कोमा में चले गए हैं और उन्हें इमरजेंसी इलाज के लिए बीजिंग ले जाया गया है
  • कुछ ऑनलाइन पोस्ट में तो यह सवाल भी उठाया गया कि अगर किम की मौत हो जाती है, तो उनकी जगह कौन लेगा। भविष्य में नेतृत्व परिवर्तन की स्थिति में उनकी बेटी और बहन, किम यो जोंग, के नाम संभावित उत्तराधिकारियों के रूप में सामने आए।
  • वहीं, कुछ पोस्ट में कहा गया कि प्योंगयांग में चिकित्सा सुविधाएं सीमित होने के कारण किम को बीजिंग के एक अस्पताल ले जाया गया है। कुछ लोगों ने उत्तर कोरिया में सत्ता के लिए संभावित संघर्ष को लेकर भी अटकलें लगाईं। हालांकि, इनमें से किसी भी दावे के समर्थन में कोई ठोस सबूत नहीं मिला।

Image Source : IndiaTVबेटी के साथ दिखे किम जोंग उन

पहले भी उड़ी थीं अफवाहें
ऐसा पहली बार नहीं है जब किम की सेहत को लेकर अफवाहें उड़ी हों। उत्तर कोरिया की गोपनीयता को देखते हुए, नेता का कुछ समय के लिए सार्वजनिक रूप से न दिखना भी उनकी सेहत और उनके उत्तराधिकारी को लेकर अटकलों को जन्म दे सकता है। विदेशी सरकारें और खुफिया एजेंसियां ​​उन पर कड़ी नज़र रखती हैं, क्योंकि उत्तर कोरिया के नेतृत्व में कोई भी बदलाव पूरे क्षेत्र की सुरक्षा को प्रभावित कर सकता है।

उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा हुई तेज
इन अटकलों के बीच उनके संभावित उत्तराधिकारियों पर भी चर्चा शुरू हो गई है, जिनमें उनकी प्रभावशाली बहन किम यो-जोंग और उनकी बेटी किम जू-ए शामिल हैं, जो कई अहम मौकों पर उनके साथ नजर आ चुकी हैं। उत्तराधिकार की कोई आधिकारिक योजना नहीं होने के कारण, उत्तर कोरिया का नेतृत्व अब भी गहरी अटकलों का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें:
किम जोंग उन का एक और धमाका! नॉर्थ कोरिया ने AI से लैस टॉरपीडो परीक्षण का किया दावा

Latest World News