1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. 'उन्हें अभी ज्यादा तकलीफ नहीं हुई है, बड़ा हमला करना होगा', ट्रंप ने ईरान को फिर दी चेतावनी

'उन्हें अभी ज्यादा तकलीफ नहीं हुई है, बड़ा हमला करना होगा', ट्रंप ने ईरान को फिर दी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से धमकी दी है और कहा है कि ईरान ने अभी ज्यादा तकलीफ नहीं सहा है, उसपर बड़ा हमला करना चाहिए। जानिए ट्रंप ने और क्या क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान- India TV Hindi
Image Source : PTI डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान पर 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' से भी बड़ा 'ज़बरदस्त हमला' करने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि अभी कोई अंतिम फ़ैसला नहीं लिया गया है। ट्रंप ने इज़राइल के चैनल 12 से कहा, "मैं एक बड़े हमले पर विचार कर रहा हूं, हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।" उन्होंने कहा कि अगर कहा जाए तो इज़राइल 'दो मिनट के भीतर' इसमें शामिल हो जाएगा, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि नया ऑपरेशन शुरू करने के लिए अमेरिका को किसी साथी की ज़रूरत नहीं है। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान बातचीत करना चाहता है, लेकिन "उसे अभी तक काफ़ी तकलीफ़ नहीं हुई है।"

रेड सी में हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला
मिडिल ईस्ट की जंग और खतरनाक हो गई है। रेड सी में यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के दो ऑयल टैंकर को निशाना बनाया। हूती विद्रोहियों ने राउदी अरब के ऑयल टैंकरों पर  क्रूज मिसाइल और ड्रोन से हमले किए, जिसके बाद दोनों जहाजों में भीषण आग लग गई। हूती विद्रोहियों ने रेड सी में जंग का नया मोर्चा खोल दिया है। पहले ही ईरान और अमेरिका तनाव से कच्चा तेल 98 डॉलर पार पहुंच गया है।अमेरिकी क्रूड ऑयल भी 89 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया है। ऐसे में लाल सागर में हूती हमलों और पश्चिमी एशिया में बढ़ते जियोपॉलिटिकल टेंशन से ग्लोबल तेल सप्लाई पर गंभीर खतरा मंडराने लगा है।

अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम को जॉर्डन ने किया तबाह

अमेरिका ने लगातार 12वीं रात ईरान पर बम गोले बरसाए। ईरान के नेवल बेस मिसाइल्स और ड्रोन गोदाम को उड़ा दिया, कोस्टल सर्विलांस पोस्ट और एयर डिफेंस सिस्टम को बर्बाद कर दिया। जवाब में ईरान ने जॉर्डन और कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। ईरान ने कुवैत में गोला-बारूद और लॉजिस्टिक्स डिपो, पैट्रियट डिफेंस सिस्टम और MQ-9 ड्रोन डिपो को निशाना बनाया, वहीं जॉर्डन में अमेरिकी THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह करने का दावा किया है। 

अमेरिका लगातार हमले कर रहा है और ईरान भी लगातार पलटवार कर रहा है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अब भी कह रहे हैं कि ईरान बहुत जल्द समझौते को तैयार हो जाएगा, बेशक अमेरिकी हमलों में उसे नुकसान क्यों नहीं हो रहा हो। खाड़ी में जारी युद्ध ने एक बार फिर से पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है।

ये भी पढ़ें:
होर्मुज को लेकर बढ़ी तकरार, ईरान का कंट्रोल नहीं होने देंगे, यह बहुत खतरनाक होगा-मार्को रुबियो

 

Latest World News