A
Hindi News विदेश अन्य देश Mexico: एल मेंचो की हत्या के बाद 29 साल का युवक "एल योगर्ट" बना CJNG कार्टेल का नया किंग, VIDEO जारी कर खुद किया ऐलान

Mexico: एल मेंचो की हत्या के बाद 29 साल का युवक "एल योगर्ट" बना CJNG कार्टेल का नया किंग, VIDEO जारी कर खुद किया ऐलान

मेक्सिको में सीजेएनजी के लॉर्ड कहे जाने वाले एल मेंचो की हत्या के बाद कार्टेल का नया बॉस मिल गया है। 29 साल के युवक एल योगर्ट ने खुद को कार्टेल का नया लीडर घोषित किया है।

खुद को CJNG का नया बॉस घोषित करने वाला "एल योगर्ट (बाएं) और दाएं कार्टेल लीडर एल मेंचो की हत्या की अ- India TV Hindi Image Source : AP & X@SPUTNIKINT खुद को CJNG का नया बॉस घोषित करने वाला "एल योगर्ट (बाएं) और दाएं कार्टेल लीडर एल मेंचो की हत्या की अखबारों में छपी तस्वीरें।

Mexico: मैक्सिकन आर्मी के विशेष ऑपरेशन में मारे गए दुनिया के खतरनाक ड्रग माफिया में से एक और जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) के लॉर्ड एल मेंचो की हत्या से पूरे देश में हिंसा और आगजनी का दौर जारी है। देश भर में हजारों आर्मी के जवानों की तैनाती कर दी गई है, जो बिगड़े हालात को संभाल रहे हैं। एल मेंचो की हत्या के बाद सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा था कि क्या ये ड्रग कार्टेल पूरी तरह खत्म हो जाएगा या फिर कोई नया लीडर इसकी कमान संभालेगा...तो अब इसका जवाब मिल गया है। इसी गैंग में पहले से ही काम कर रहे और कार्टेल पर सबसे मजबूत पकड़ रखने वाले बेहद खूंखार 29 साल के लड़के "एल योगर्ट" ने खुद को सीजेएनजी का नया बॉस घोषित किया है। 

वीडियो जारी कर खुद की घोषणा

जलिस्को कार्टेल (CJNG) के नये बॉस के तौर पर कमान संभालने की जानकारी खुद "एल योगर्ट" ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से दी है। जारी वीडियो संदेश में वह स्थानीय भाषा में बोलता दिख रहा है और उसके पीछे हथियारबंद लड़ाके तैनात हैं। एल योगर्ट एल मेंचो की पर्सनल डेथ स्क्वाड का लीडर था। मेक्सिको में रविवार की रात मेक्सिको सेना के एक बड़े ऑपरेशन में CJNG के लंबे समय से लीडर रहे नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वंटेस उर्फ "एल मेंचो" को मार गिराया गया। यह ऑपरेशन जालिस्को राज्य के तपालपा में हुआ, जहां एल मेंचो गंभीर रूप से घायल हो गया और मेक्सिको सिटी ले जाते समय उसकी मौत हो गई। 

अमेरिका की हिट लिस्ट में था एल मेंचो

एल मेंचो 59 साल का पूर्व पुलिस अधिकारी था, जो बाद में दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग लॉर्ड्स में से एक बन गया था। एल मेंचो के सिर पर अमेरिका ने 15 मिलियन डॉलर का इनाम रखा था। CJNG फेंटेनिल, कोकीन और मेथ जैसे ड्रग्स की तस्करी में प्रमुख था और मेक्सिको का सबसे शक्तिशाली संगठित अपराध संस्था बन चुका था। एल मेंचो की मौत के बाद कार्टेल में सत्ता की लड़ाई शुरू हो गई है। सोशल मीडिया, लोकल मीडिया और ओपन सोर्स रिपोर्ट्स के अनुसार, अब्राहम जीसूस एम्ब्रिज कानो, उर्फ "एल योगर्ट" जल्दी ही नए बॉस के रूप में उभर रहा है। जिसने कार्टेल की कमान संभालने का ऐलान किया है।

कौन है एल योगर्ट

 29 साल का यह व्यक्ति मिचोआकान का मूल निवासी है और मूल रूप से राइवल ग्रुप लॉस वियाग्रास (कार्टेल्स यूनिडोस का हिस्सा) में था, जो CJNG के खिलाफ था। 2022 में उसने पक्ष बदल लिया और CJNG में शामिल हो गया। एल योगर्ट फ्यूर्जास एस्पेशियल्स मेंचो (FEM) की एक ब्रांच ऑपरेटिवा योगर्ट (या लॉस योगुरेस) का कमांडर है। वह पूर्व कोलंबियाई और ग्वाटेमाला के मिलिट्री पर्सनल को भर्ती करके एक हाईली ट्रेंड पैरामिलिट्री यूनिट चलाता है। यह ग्रुप मिचोआकान, जालिस्को, कोलिमा और क्विंटाना रू में ऑपरेट करता है, जहां ड्रग रूट्स कंट्रोल करता है। लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपने पूर्ववर्ती एल मेंचो से भी ज्यादा क्रूर है। पिछले साल (2025) मेक्सिकन नेवी के एक रेड में वह बच निकला था, जिसमें 12 उसके सैनिक मारे गए और 9 गिरफ्तार हुए। 

खुद किया बॉस बनने का ऐलान

अब एल मेंचो की मौत के बाद उसने खुद को "एल जेफे" घोषित करते हुए वीडियो जारी किया है और कार्टेल का कंट्रोल संभालने का दावा किया है। हालांकि, CJNG में अभी भी आंतरिक विवाद हैं। एल मेंचो के बेटे "एल मेंचिटो" अमेरिका में जेल में हैं, जबकि अन्य जैसे "एल आर3" (हिजास्ट्र), "एल चोर्रो", "एल जार्डिनरो" या "एल आरआर" भी दावेदार हैं। एल योगर्ट का तेजी से उभरना CJNG की हिंसा को और बढ़ा सकता है। मेक्सिको में हिंसा की नई लहर शुरू हो चुकी है, जिसमें सड़कें ब्लॉक हो चुकी हैं, वाहन जलाए जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें

ईरान पर हमला क्या करेंगे...जब शौच को तरस रहे अमेरिकी सैनिक, भूमध्य सागर में तैनात USS Gerald R Ford में लंबी कतारें

भारत और कनाडा फिर से बनेंगे पक्के दोस्त, प्रधानमंत्री मार्क कार्नी पीएम मोदी से मिलने आ रहे नई दिल्ली

Latest World News