1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सूडान में बदतर हालात, हैजा फैलने से 58 की मौत; बीमार हैं एक हजार से अधिक लोग

सूडान में बदतर हालात, हैजा फैलने से 58 की मौत; बीमार हैं एक हजार से अधिक लोग

सूडान में हैजा फैल गया है जिससे 58 लोगों की मौत हो गई है और करीब 1,300 लोग बीमार हो गए हैं। हैजा एक गंभीर और संक्रामक बीमारी है जो पानी और भोजन के माध्यम से फैलती है।

सूडान में हैजा का प्रकोप- India TV Hindi
Image Source : AP सूडान में हैजा का प्रकोप

काहिरा: सूडान इस समय हैजे की चपेट में है। एक के बाद एक कई इलाके के लोग हैजा से ग्रसित हो रहे हैं, जिसके कारण अब तक 58 लोगों की मौत हो गई है। हैजे की चपेट में आने से  लगभग 1,300 लोग बीमार भी हुए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सूडान के दक्षिणी शहर कोस्ती में दूषित पेयजल के कारण हैजा फैला है। 

आम है हैजा का प्रकोप

सूडान में हैजा का प्रकोप आम है, खासकर उन इलाकों में जहां स्वच्छ पानी की कमी है। सूडान में स्वास्थ्य सेवाएं और जल स्वच्छता में सुधार करने के लिए कई अंतरराष्ट्रीय संगठन काम कर रहे हैं, लेकिन हैजा जैसी बीमारी से लोग अब भी ग्रसित होते हैं।

58 लोगों की हुई मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सूडान के कुख्यात अर्धसैनिक समूह के हमले के कारण शहर का जल संयंत्र बंद हो गया, इसलिए दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बृहस्पतिवार और शनिवार के बीच हैजा के कारण 58 लोगों की मौत हुई और 1,293 व्यक्ति बीमार हो गए हैं।

कैसे होता है हैजा

हैजा एक गंभीर और संक्रामक बीमारी है जो पानी और भोजन के माध्यम से फैलती है। हैजा Vibrio cholerae नाम के बैक्टीरिया के कारण होता है। इससे दस्त, उल्टी और पानी की कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। यदि सही पर इलाज ना मिले तो यह जीवन के लिए खतरे की स्थिति भी पैदा कर सकता है। 

यह भी पढ़ें:

इजरायल के बदल गए तेवर, फलस्तीनी कैदियों की रिहाई पर लगाई रोक; जानें वजह

पेरू में भरभराकर ढह गई शॉपिंग मॉल की छत, 6 की मौत घायल हुए 78 लोग

Latest World News