1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. पेरू में भरभराकर ढह गई शॉपिंग मॉल की छत, 6 की मौत घायल हुए 78 लोग

पेरू में भरभराकर ढह गई शॉपिंग मॉल की छत, 6 की मौत घायल हुए 78 लोग

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Feb 23, 2025 10:27 am IST,  Updated : Feb 23, 2025 11:15 am IST

पेरू में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां शॉपिंग मॉल के फूड कोर्ट की छत गिरने से छह लोगों की मौत हो गई और लगभग 78 लोग घायल हो गए है। राहत और बचाव का काम जारी है।

पेरू में शॉपिंग मॉल की छत ढही- India TV Hindi
पेरू में शॉपिंग मॉल की छत ढही Image Source : AP

लीमा: पेरू में एक शॉपिंग मॉल के फूड कोर्ट की छत गिरने से छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम 78 अन्य लोग घायल हो गए। देश के रक्षा मंत्री ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। फूड कोर्ट मॉल में वह जगह होती है जहां विभिन्न रेस्तरां एवं भोजनालय होते हैं। ढही हुई छत का एरिया 700 से 800 वर्ग मीटर था।

लोहे से बनी थी छत

हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रजिलो शहर में स्थित ‘रियल प्लाजा ट्रूजिलो’ शॉपिंग मॉल में लोहे से बनी भारी छत वहां मौजूद लोगों पर गिर गई। रक्षा मंत्री वाल्टर एस्टुडिलो ने संवाददाताओं को बताया कि स्थानीय अग्निशमन कर्मियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इमारत ढहने के बाद पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एस्टुडिलो ने बताया कि 30 घायलों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है और 48 अब भी अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। मंत्री ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

राहत और बचाव कार्य जारी

स्थानीय अग्निशमन विभाग के प्रमुख लुइस रोन्कल ने बताया कि बचाव एवं राहत कार्य जारी है। इस बीच, ट्रजिलो के मेयर मारियो रेयना ने जोखिम को देखते हुए मॉल को बंद करने का ऐलान किया है। इस घटना के बाद से पूरे देश में शोक की लहर है। 

यह भी पढ़ें:

चुनावी मदद पर अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयान, कहा- भारत को पैसे की जरूरत नहीं, बांग्लादेश पर कही यह बात

चीन के वैज्ञानिकों ने नए कोरोना वायरस का पता लगाया, जानें यह वाला कितना खतरनाक है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश