इसराइल औऱ अमेरिका के साथ चल रही ईरान की जंग के बीच अब कश्मीर का भी जिक्र हुआ है और ये ज़िक्र किया है ईरान की Aerospace force ने...जिन्होंने कश्मीर के लोगों की तरफ से ईरान को किए जा रहे समर्थन का शुक्रिया किया है। ईरान ने इसराइल के खिलाफ़ छिड़ी जंग में कश्मीर का ज़िक्र किया है और एक संदेश उर्दू में लिखा है, हम दिल की गहराइयों से आप कश्मीरी अवाम की हिमायत (समर्थन ) के शुक्रगुजार हैं औऱ आप की तरफ से अपने रहनुमा के क़ातिलो से इंतिक़ाम लेंगे।
ईरान ने कश्मीर के लोगों को धन्यवाद दिया
ईरान ने भारत के कश्मीरी अवाम को उनके नैतिक और भौतिक समर्थन (सहायता) के लिए धन्यवाद दिया। ईरान के लिखे संदेश में कश्मीरी लोगों की हिमायत के बदले में अपने नेताओं के कातिलों से बदला लेने का वादा किया गया है। क्योंकि कश्मीर के लोग, विशेषकर शिया समुदाय, ईरान-इजराइल संघर्ष में ईरान के लोगों के लिए सोना, नकद, जेवरात और बर्तन दान कर रहे हैं। भारत में ईरानी दूतावास ने भी कश्मीरी लोगों की इस इंसानियत और एकजुटता के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
ईरान ने फिर दी धमकी
अमेरिका के साथ संघर्ष बढ़ने के साथ ही ईरान ने यमन के पास स्थित बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य को अवरुद्ध करने की धमकी दी है। तसनीम समाचार एजेंसी के अनुसार, यदि ईरान के क्षेत्रों या द्वीपों पर हमले जारी रहे तो यह नाकाबंदी लागू की जाएगी। बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य अरब प्रायद्वीप पर स्थित यमन और अफ्रीका के हॉर्न पर स्थित जिबूती/इरिट्रिया के बीच एक महत्वपूर्ण 20 मील चौड़ा (32 किमी) समुद्री मार्ग है, जो लाल सागर को अदन की खाड़ी और हिंद महासागर से जोड़ता है।
ट्रंप नहीं तय करेंगे युद्ध कब खत्म होगा
ईरान ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यह तय नहीं कर सकते कि युद्ध कब समाप्त होगा। अपनी नई मांगों की सूची में ईरान ने कहा है कि वह युद्ध को "अपनी मर्जी से और केवल अपनी शर्तों के पूरा होने पर ही समाप्त करेगा।"
Latest World News